सुमीत साहू की रिपोर्ट
रायपुर, छत्तीसगढ़, शहर जिला साहू संघ, रायपुर एवं परिक्षेत्र साहू समाज, गुढिय़ारी के संयुक्त तत्वावधान में आज मातृ दिवस के अवसर कोरोंना प्रोटोकॉल का समुचित पालन करते हुए पंडरी स्थित कुष्ठ बस्ती में 200 से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन एवं दवाई वितरण का कार्य किया गया
इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष मेघराज साहू, कोषाध्यक्ष महावीर साहू, गुढिय़ारी परिक्षेत्र अध्यक्ष लालाराम साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ.जीवन लाल साहू, खमतराई परिक्षेत्र अध्यक्ष नत्थू राम साहू, गुढिय़ारी परिक्षेत्र सचिव मुकेश साहू, डॉ.जितेन्द्र साहू, वार्ड अध्यक्ष संतोष साहू, वार्ड अध्यक्ष सोहन साहू, मीडिया प्रभारी सुमीत राज साहू, तोरण साहू, राज साहू , विरेन्द्र साहू, एवं अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा समाज द्वारा विगत 10 दिनों से निरंतर गुढिय़ारी के शंकराचार्य पब्लिक स्कूल में संपूर्ण गुढिय़ारी क्षेत्र के लिए मां कर्मा रसोई के माध्यम से कोरोना पीड़ित परिवार , एवं जरुरतमंद लोगों तक निःशुल्क घर पहुंच भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है।
युवा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सुमीत राज साहू ने बताया कि शहर जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष मेघराज साहू , गुढिय़ारी परिक्षेत्र के अध्यक्ष लालाराम साहू एवं पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष डॉ.जीवन लाल साहू के नेतृत्व में मां कर्मा रसोई का संचालन किया जा रहा है,
जिसमें प्रतिदिन 300 से अधिक लोगों तक निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। साथ ही साथ ऑक्सीजन सिलेंडर , दवाईयां, एवं चिकित्सा परामर्श भी निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है।
इस मुहिम में सामाजिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अलावा विभिन्न समाजसेवियों के द्वारा भी मुक्त हस्त से तन मन और धन से निरंतर सहयोग जारी है, जिसके वजह से ही यह पुनीत कार्य सफल हो पाया है , और समाज के प्रत्येक पदाधिकारी एवं सदस्य आगे भी इसी तरह के सेवाभाव के लिए कृत संकल्पित है।
समाज द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए रायपुर लोकसभा सांसद , सुनील सोनी एवं क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय ने भी खूब सराहना की और प्रोत्साहित भी किया।
*प्रेषक*
श्री मेघराज साहू
अध्यक्ष
शहर जिला साहू संघ, रायपुर



























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.