जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में दी गई सहमति
सालेटेकरी बिरसा।जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति एवं इसे फैलने से रोकने के लिए चर्चा करने एवं महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज 16 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सभी सदस्यों की सहमति ने निर्णय लिया गया कि बालाघाट जिले में जनता कर्फ्यू आगामी 31 मई तक प्रभावी रहेगा।
बैठक में मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर “नानो” कावरे, पूर्व कृषि मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद डॉ ढालसिंह बिसेन, विधायक श्री सुश्री हिना कावरे, विधायक श्री संजय उईके, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती आर उमा माहेश्वरी, अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय, सिविल सर्जन डॉ अजय जैन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी, डॉ बीएम शरणागत, श्रीमती लता एलकर, बालाघाट चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अभय सेठिया, श्री सुरजीत सिंह ठाकुर, जिला आपदा प्रबंधन समूह के अन्य सदस्य अधिकारी एवं सामाजिक एवं धार्मिक उपस्तित थे ।
बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के अध्यक्ष श्री अभय सेठिया ने पुरजोर से व्यापारी की बात रखते हुआ कहा , की इस कोरोना महामारी में बालाघाट जिला का प्रत्येक व्यापारी फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में कार्य कर रहा है , विशेषकर किराना व्यापारी जो अपनी जान को जोखिम में डाल कर आम जनता को खादय सामग्री सुलभता से पहुँचा राहे है । जिले में जनता कर्फ्यू को आगामी 31 मई 2021 तक लागू रखा जायेगा जिसमे भी व्यापारी प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान कर रहा है , पर विगत कुछ समय से प्रशासन व्यापारियों की दुकाने को सील करना अभद्रतापूर्ण व्यवहार और थानों में बैठा कर विभीन्न धाराएं लगा कर एवं अपमानित कर रहा है
उसका चैंबर विरोध करता है । उन्होमे कहा कि व्यापारी अगर गलती करता है तो उससे जुर्माना की करवाई से एतराज नही है पर मुजरिमो जैसे व्यवहार गलत है , आपदा प्रबंधन की बैठक के उनहोने कोई बीच का रास्ता निकालने का जोर दिया । उन्होंने दुकानों को सोशल डिस्टेन्स के आधार पर कुछ समय के लिया आवश्यक सामग्री का व्यापार करने की छूट की बात भी रखी ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.