मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी/भाटापारा:- विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार भाटापारा कोविड सेन्टर पहुँच कर प्रदेश सचिव विवेक यदु अपने एन,एस,यू,आई के साथियों के साथ मरीजो को गुलुकोश एवं जरूरी मेडिसिन बांटे साथ ही कोविडसेन्टर का जायजा लिया मरीजो से बात चीत कर हाल चाल जाना विवेक यदु ने बताया कि भाटापारा में कोविडसेन्टर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड हैं। अफवाहों पर ध्यान ना दे और यहाँ इलाज सही तरीके से चल रहा है। मरीजो को कुछ तकलीफ नही है
सही समय मे दवाइयां और रेगुलर चेकअप किया जा रहा है साथ ही यदु ने कोविडसेन्टर में कार्यरत कर्मचारियों के कार्य को सलाम किया और कहाँ इतनी भीषण महमारी में आप सभी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी से निःस्वार्थ काम कर रहे हैं पीपीई किट पहनकर हम 15 मिनट भी नही रह सके आप सभी घंटो काम करते हैं इसके लिए आप लोगो का आभार और सलाम एन,एस,यू,आई परिवार करता है मुख्यरूप से विधानसभा कार्य अध्यक्ष शदाब जालियावाला,जिला उपाध्यक्ष असंगठित कामगार मनीष पंजवानी,युवा कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सेन उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.