Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 27, 2021

भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 57 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा दल्लीराजहरा राशन दुकानों के सेल्समैन को सेनेटाइजर, फेश और मास्क का वितरण किया गया।

 जिला- बालोद 

भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 57 वी पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा दल्लीराजहरा राशन दुकानों के सेल्समैन को सेनेटाइजर, फेश  और मास्क का वितरण किया गया।



दल्लीराजहरा - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।।


 जिसके पश्चात नगर में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में कार्यरत सेल्समैन और तौलकों को सेनेटाइजर, फेस शील्ड और मास्क का वितरण किया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के स्वपनदृष्टा थे उन्होंने जनजागरण के माध्यम से लोगों में जागरूकता और आधुनिकता का संचार किया था। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान और जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य रहा है।

नेहरू जी द्वारा दिखाए पदचिन्हों पर चलते हुए कोरोना महामारी के कठिन दौर में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कार्यरत सेल्समैन और तौलक,जिनके सेवाभाव के फलस्वरूप शासन ने उन्हें फ्रण्टलाइन वारियर्स की श्रेणी में रखा है,उनकी सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर,फेस शील्ड और मास्क का वितरण किया गया है। शास उचित मूल्य की दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने कोरोना काल मे निडर होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कोरोना से लड़ाई में अपनी भूमिका निभाया है।

नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा है।


 इस दौरान कोविड से सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,के.व्ही. अब्राहम जी,जगदीश श्रीवास जी,पार्षद जनक निषाद जी,भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू जी,स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा जी,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार जी,राम कुमार शर्मा जी,अजमेल सिंह रंधावा जी,NSUI के विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन जी,सेवादल के जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सी चंद्रहास जी,शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव जी,अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी जी,चंदन ठाकुर जी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


सी.एन.आई. न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad