भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 57 वी पुण्यतिथि के अवसर पर दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजहरा के 6 वार्डो में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरण किया गया।
दल्लीराजहरा - दिनांक २७ मई 2021 को *प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा आज दिनांक 27 मई 2021 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री राष्ट्र निर्माता भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 57 वीं पुण्यतिथि को कोविड -19 के नियमों का पालन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया* ।
*सर्वप्रथम नेहरु जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*
*तत्पश्चात नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक व केबिनेट मंत्री आदरणीय श्रीमती अनिला भेंडिया जी की ओर से ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वार्ड नं 5, 9, 18, 14, 21 व 17 के जरूरतमंदो को सूखा राशन वितरण किया गया*
*इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी, रुक्मणी ठाकुर जी ,जिला सचिव रवि जायसवाल जी, के ईश्वर राव व युवराज साहू जी, जिला प्रवक्ता यझदेव पटेल जी, इंटक जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार जी, इंटक अध्यक्ष तिलक मानकर जी,वरिष्ठ कांग्रेसी नवीन कथूरिया जी, युवा नेता प्रवीण शर्मा जी,एल्डरमेन अप्पू महेन्द्रन जी,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा जी,युवा नेता सुरेंद्र भेंडिया जी,पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम जी,पूर्व पार्षद चम्पा साहू जी,जेबा कुरैशी जी,यामिनी देवदास जी,राधा शर्मा जी,पूर्व पार्षद प्रदीप बाघ जी,मुरली पटेल जी,राजू चिकवा जी,विकास सिंह जी,दीपक सिंह जी,वेदप्रकाश चन्द्राकर जी,मुमताज कुरैशी जी,सहित स्थानीय प्रदेश व जिला के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेस विंग व मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, महिला व वार्डवासी कोविड -19 के निर्देशों को पालन करते हुए उपस्थिति हुए*।
सी.एन.आई. न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.