विश्वसत्य,अहिंसा,करुणा,प्रेम,शांति एवं बंधुत्व का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की 2565 वी जयंती दल्लीराजहरा छ.ग.बौद्ध समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
दल्ली राजहरा:-विश्व को सत्य ,अहिंसा, करुणा, मैत्री ,प्रेम , शांति एवं बंधुत्व का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध की 2565 वी जयंती छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई ।
डॉ. अंबेडकर संस्कृतिक भवन में बुद्ध जयंती पर सर्वप्रथम नीले एवं पंचशील झंडे का ध्वजारोहण करने के पश्चात तथागत गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज के संरक्षक श्री जी .एस. खोबरागड़े, अध्यक्ष गुलाब मेश्राम, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जे .डी. गजभिए एवं छत्तीसगढ़ बौद्ध महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि चुनारकर ने तथागत गौतम बुद्ध के जीवन दर्शन, धम्म एवं उनके बताए मार्ग पर विचार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज की गतिविधियों को भी विस्तार से बताया ।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सदस्य अनिल खोबरागड़े ने कहा कि आज के परिवेश में बौद्ध दर्शन की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है । अत्त दीपो भव: का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध ने ईश्वरीय सत्ता को नकारते हुए कहा कि वह मुक्तिदाता नहीं मार्ग दाता है, यह संसार क्षणभंगुर एवं परिवर्तनशील है। महाकारूणिक गौतम बुद्ध ने विश्व को प्रज्ञा ,शील, करुणा के साथ चार आर्य सत्य एवं अष्टांगिक मार्ग के बारे में विस्तृत ज्ञान दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन मेश्राम एवं आभार प्रदर्शन सोहन रामटेके ने किया ।
कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज के प्रमुख पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सर्वश्री ईश्वर खोबरागड़े, फेरूलाल बांबेस्वर, अरुण उके, रिखीराम मोटघरे, अनिल रामटेके, आनंद बोरकर, बिसन कांडे, उत्तम बांम्बेश्वर, विकास खोबरागडे, कमलकांत मेश्राम, राज कुमार भोयर , हितेश डोंगरे, मुकुंद उके, भीम लाल खोबरागड़े, ऋषि अलमोरे, उत्तम उके, राजेंद्र मेश्राम , मुन्ना सहारे, पवन खोबरागड़े, सुरेंद्र रामटेके ,सुनील नोन्हारे, राजू रामटेके ,मुरली रंगारी, प्रतीक खोबरागड़े , अमित बांम्बेस्वर, अजय नोन्हारे, प्रवीण मेश्राम , दीनदयाल रंगारी ,डोमेन्र्द चुनारकर, निखिल जयवंते, छत्तीसगढ़ बौद्ध महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष माया मेश्राम , गोदावरी रामटेके ,आशा गजभिए, इंदुबाला मेश्राम, जी.बी. खोबरागडे ,सुजाता मेश्राम, ममता भोयर , कविता तिगोटे, सुलोचना मेश्राम ,सीमा अलमोरे , शबनम खोबरागड़े ,लता मेश्राम, प्रतिमा खोबरागडे, निर्मला उके, आशा नोन्हारे, रामशीला मेश्राम ,चंदा रामटेके,रश्मि मेश्राम, परमेश्वरी खोबरागड़े, बेबीनंदा खोबरागड़े, हेमलता मेश्राम, किरण तुरकर, सरिता दामले, देवकुंवर बांम्बेस्वर ,पुष्पा सोनकर, मीना उके, चंद्रशीला रामटेके ,भारती रंगारी ,भीमा रामटेके, माया , मीना अलमोरे, कनक वर्मा, दुर्गा रामटेके आदि ने घर पर ही सपरिवार बौद्ध जंयती मनाते हुए खीर ,फल, मीठाई का वितरण किया।
सी.एन.आई. न्यूज़ के लिए दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.