*नागसेन बुद्ध विहार द्वारा रक्तदान,कोरोना पीड़ितों को फल दूध वितरण कर शांति से मनाया गई त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा*
रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
विश्व को प्रज्ञा शील करुणा शांति का मार्ग दिखाने वाले तथागत गौतम बुद्ध की 2565 वीं बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आदर्श बौद्ध महासभ नागसेन बुद्ध विहार व नागसेन बुद्ध विहार यूथ डोंगरगढ़ के सदस्यों द्वारा कोरोना काल के चलते कोरोना से पीड़ित लोगो के लिए फल दूध बिस्कुट वितरण किया गया साथ ही शान्ति पूर्ण तरीके से प्रज्ञा गिरी पर्वत पर स्थित 30 फिट ऊँची विशाल बुद्ध प्रतिमा के समक्ष बौद्ध उपासको की उपस्थिति में त्रिगुणी बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई
जिसमें बुद्ध पूर्णिमा के महत्व को बताते हुए बताया गया कि पूरे विश्व मे तथागत बुद्ध ही एक मात्र ऐसे मनुष्य हुये जिन्होंने वैशाख पूर्णिमा के दिन ही लुम्बिनी वन के नीचे वर्तमान नेपाल में जन्म लिया वैशाख पूर्णिमा के दिन ही अपना परिवार राजपाट छोड़ कर शांति की खोज में निकल पड़े व कई वर्षों की तपस्या के पश्चात वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बोधिवृक्ष बोधगया वर्तमान बिहार में ज्ञान की प्राप्ति हुई व वैशाख पूर्णिमा के दिन ही 80 वर्ष की आयु में कुशीनारा में महापरिनिर्वाण को प्राप्त किया बौद्ध धर्म मे इस दिन का विशेष महत्व होता है| इस अवसर पर सर्व प्रथम त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया साथ ही कोरोना महामारी से जल्द ठीक होने की प्राथना की गई इस अवसर पर प्रजेश सहारे,रतनदीप नंदेश्वर, देवीलाल अम्बादे,शिवानी कोचे, लीना टेम्भूरकर,अश्लेषा चौरे, दीक्षा सहारे,उर्वशी सहारे ,सुरभि टेम्भूरकर,रितिक बंजारे,मयूर हथेल,आकाश लोनहारे,अंशल जंनबन्धु,अंकुर हमने,ऋषिकेश सहारे, वीरू,पंकज साहू व आदि कोरोना नियमो का पालन करते उपस्थित रहे | वही
समिति द्वारा रक्तदान व फल दुग्ध वितरण भी किया गया
कोरोना महामारी को कारण लगातार हो रही रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुये बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर फनेद्र जैन व प्रजेश सहारे के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मयूर हथेल,रितिक सहारे,रोहित हथेल,मनीष राजपूत,पंकज साहू,गौरव आदि लोगो ने राजनांदगांव जाकर रक्तदान किया व कोरोना पीड़ित कोविड सेंटर में जाकर मरीजों के लिए दुग्ध फल बिस्किट वितरित किया गया था साथ ही लोगो से निवेदन किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करे |



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.