Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 31, 2021

ब्रेकिंग : नया रायपुर में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ... हाईवा ड्राइवर से मोबाइल सहित रुपये की थी लुट...

 


पंंकज शर्मा, रायपुर : राजधानी रायपुर के नया रायपुर क्षेत्र में हाईवा ट्रक ड्राइवर से लूटपाट होने का मामला सामने आया है। आपको बता दे घटना आज अलसुबह की ही जब अपने बडे भाई टेसु साहू के साथ रेत भरने कुम्हारी (चम्पारन) गए ड्राइवर भुवन ने रेत भरकर करीबन 4 बजे कुम्हारी से रायपुर के लिए निकले थे। नवा रायपुर पहुचने के बाद नींद आने के कारण हाईवा को नहर के पास सडक किनारे खडी कर भुवन और उसका बड़ा भाई सो गए। तकरीबन 5 बजे मोटर सायकल और स्कूटी में सवार 5 नकाबपोश युवक भुवन और उसके बड़े भाई को धमकाते हुये उसका मोबाइल लूट कर मारने के लिए औज़ार उठा लिया और बोन्ट मे रखे पर्स जिसमे 15,500 रूपये को भी लुट लिया।

भुवन ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति पहले से ही बाइक को चालू करके खडा था। भुवन व उसके भाई के लुटेरों का पीछा करने पर मोटर साईकल बंद हो गयी जिसे लुटेरे वही छोड़ कर भाग खड़े हुए। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलते ही विशेष टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी की गई। मौके पर मिली मोटर साईकल के नंबर के आधार पर आरोपी राजेन्द्र देवांगन को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया जिसके बाद उसके अन्य 4 साथियों को भी पुलिस ने अब गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में 1 नाबालिक भी शामिल है। पुलिस ने मात्र 12 घँटे के भीतर ही घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक CG04-MH-4273 एवं एक्टिवा क्रमांक CG04-NA-0153 को सहित लूट की नगदी रकम 12,500 रुपये व लूट की 01 नग मोबाईल फोन, नगदी 12,500/- रूपये, पेचकस आरोपियों के कब्ज़े से जप्त किया।



गिरफ्तार आरोपी


(01) राजेन्द्र देवांगन पिता देव आशीष उम्र 19 साल निवासी डी डी नगर रायपुर


(02) परसा सहारे (मोन्टी) पिता स्व0 ईश्वर सहारे उम्र 19 साल निवासी डंगनिया थाना डी डी नगर रायपुर


(03) जयदीप देवांगन पिता राहुल देवांगन उम्र 20 साल निवासी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर


(04) अमित कुमार सोनी पिता लक्ष्मी प्रसाद सोनी उम्र 20 साल निवासी अश्वनी नगर थाना पुरानी बस्ती रायपुर


(05) एक नाबालिक

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad