Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 31, 2021

प्रदेश के समग्र विकास हेतु उपाय सुझाने के लिए टॉस्क फोर्स गठित

प्रदेश के समग्र विकास हेतु उपाय सुझाने के लिए टॉस्क फोर्स गठित

कृषि, आदिवासी विकास तथा स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए मिले सुझावों पर बनेगी रणनीति

टॉस्क फोर्स में देश के लब्धप्रतिष्ठित विषय-विशेषज्ञों को भी किया गया है शामिल: राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल कार्यक्रम को प्रदेश में लागू करने पर भी होगा विचार

     रायपुर, 31 मई 2021/राज्य के समग्र विकास हेतु उपाय सुझाने के लिए राज्य योजना आयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित टॉस्क फोर्सेस का गठन किया जा रहा है। आयोग ने सर्वप्रथम कृषि, जल संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास, आदिवासी विकास वन एवं वन्य जीव प्रबंधन, लघु वनोपज प्रबंधन व स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विकास हेतु आयोग को सुझाव देने के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकारों सर्वश्री श्री प्रदीप शर्मा, श्री राजेश तिवारी, श्री विनोद वर्मा की अध्यक्षता में कार्यदलों का गठन किया गया है। 

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपेक्षाओं के अनुरूप उपरोक्त 

    गठित विशेष दलों के अतिरिक्त शीघ्र ही प्रदेश के विकास से जुड़े अन्य 10 महत्वपूर्ण विषयों पर भी टॉस्क फोर्सेस गठित किये जाएंगे। उन्होेंने यह भी बताया कि इन टॉस्क फोर्सेस में देश के लब्धप्रतिष्ठित विषय-विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है, ताकि उनकी विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश को मिल सके। राज्य शासन के संबंधित विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों को टॉस्क फोर्सेस के संयोजन का दायित्व सौंपा गया है। 


      श्री सिंह ने बताया कि टॉस्क फोर्सेस का दायित्व प्रदेश के विकास से जुड़े पहलुओं पर विचार कर सुझाव देना है। टॉस्क फोर्स चयनित विषयों से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश में आ रही समस्याओं व उनके समाधान के उपायों पर भी विचार करेगा। टॉस्क फोर्स राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफल पायी गयी नीतियों, कार्यक्रमों, श्रेष्ठ प्रयासों को प्रदेश में लागू करने की व्यवहारिकता पर भी विचार करेगा। टॉस्क फोर्सेस के कार्यक्षेत्र में विभागों की संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रभाविता के संबंध में सुझाव देना और अन्य प्रासंगिक विषय भी शामिल हैं। आवश्यकतानुसार टॉस्क फोर्सेस के अंतर्गत थीम पर आधारित वर्किंग ग्रुप्स का भी गठन किया जा सकेगा एवं अन्य विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा सकेगा।

      आयोग द्वारा टॉस्क फोर्सेस की शीघ्र बैठक बुलाकर इस क्षेत्र में कार्य आरंभ किया जाएगा और बैठक में विचार-विमर्श उपरांत प्राप्त अनुशंसाओं से राज्य शासन को अवगत कराया जाएगा।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad