Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 16, 2021

अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन का सीएम बघेल द्वारा शिलान्यास

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर - अरपा नदी बिलासपुर का गौरव होने के साथ साथ छत्तीसगढ़ का भी गौरव है। यह प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान है , यहां का राज्य गीत अरपा के उल्लेख से शुरू होता है। नदी को फिर से प्रवाहमयी बनाने के लिये जरूरी कदम उठाये गये हैं और आगे भी लगातार काम करते रहेंगे। अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना से  बिलासपुर का जल स्तर रिचार्ज होगा। अरपा के जल को दूषित होने से बचेगा। भविष्य में नदी तट में विकसित उद्यानों के किनारे वाटर स्पोर्ट्स , बोटिंग इत्यादि की सुविधा का भी विस्तार किया जा सकेगा। इस बहुप्रतीक्षित अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन का कार्य बिलासपुर के साथ ही प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

     उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 93 करोड़ 70 लाख की लागत से आज अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का शिलान्यास करते हुये कही। इस दौरान उन्होंने रिमोट के माध्यम से शिलान्यास के शिलालेख का अनावरण किया। सीएम बघेल ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण तेजी से हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी हमें मास्क पहनना है और सोशल डिस्टेंसिंग रखना है। बिलासपुर में लम्बे समय से अरपा को लेकर जो मांग थी और यहां के जनता से जो वादे किये गये थे वह पूरा किया जा रहा है। अरपा के साथ-साथ नदी के दोनों और बनाये जा रहे सड़क भी बिलासपुर के गौरव में शामिल हो ऐसा यह सड़क बनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े लोक निर्माण , गृह , जेल , धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री व बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में अरपा नदी के विकास के लिये जो परिकल्पना की थी उसका शुभांरभ आज हो रहा है। सीएम बघेल के नेतृत्व में कोरेाना काल में सभी योजनाओं का संचालन करते हुये कोरोना प्रबंधन सफलतापूर्वक किया गया , जिसके लिये उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। 

उन्होंने अरपा नदी के दोनों और सड़क निर्माण को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को दिये। इसी क्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डाॅ. शिव डहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि अरपा नदी बिलासपुर की जीवनदायिनी नदी है। सीएम बघेल की सोच है कि राज्य की नदियों का विकास हो। इसी का परिणाम है कि अरपा नदी को पुनर्जीवित करने के लिये योजनायें बनायी गयी जिससे बिलासपुर का जल स्तर बढ़ेगा। इसी तरह कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि सिंह , विधायक शैलेष पांडेय , महापौर रामशरण यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने स्वागत उद्बोधन दिया और अरपा विकास परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग , आईजी रतनलाल डांगी , पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल , जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस , नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन , जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी तथा अन्य उपस्थित थे।

गौरतलब है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत यह कार्य होगा। इस योजना की लागत 93 करोड़ 70 लाख रुपये है। योजना के अंतर्गत नदी के दोनों किनारों पर इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक 1.80 किलोमीटर की फोरलेन आधुनिक सड़क बनायी जायेगी । इस सड़क निर्माण से शहर का यातायात सुगम तरीके से संचालित हो सकेगा। प्रोजेक्ट में नदी के दोनों ओर फोरलेन सड़क में डिवाइडर के साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी किया जायेगा। सड़क की पूरी लंबाई में स्ट्रीट और सोलर लाइट भी लगेगी। अरपा के जल को दूषित होने से बचाने के लिये सड़क के दोनों ओर पेरीफेरियल नाले बनाये जायेंगे।

 इसके अंतर्गत शहर के गंदे पानी को नाले के जरिये पंपिग स्टेशन से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जायेगा। साफ पानी नदी में छोड़ा जाएगा। इससे अरपा को दूषित होने से बचाया जा सकेगा। इस कार्य में अरपा के उत्थान के साथ-साथ तट संवर्धन का भी कार्य शामिल है। जिसमें नदी के दोनो ओर तट पर पीचिंग कार्य एवं तट से लगे भूमि पर खूबसूरत लैंड स्कैपिंग कर उद्यान विकसित करने की भी योजना है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad