Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने को लेकर रक्तमित्र संघ ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौप ज्ञापन

शासकीय मेडिकल अस्पताल में कंपोनेंट एवं प्लाज़्मा थैरेपी जल्द चालू करें स्वास्थ्य विभाग :- (प्रजेश)

रिपोर्ट-महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ

वर्तमान में कोविड 19 महामारी से पूरे प्रदेश के साथ साथ हमारा जिला राजनांदगांव भी इससे अछूता नही है वर्तमान परिस्थितियों में कोविड 19 के मरीजों के लिए प्लाज़्मा की आवश्यकता पड़ती हैं ।लेकिन ये हमारे जिले का दुर्भाग्य है कि जिले के सबसे बड़े अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल चिकित्सालय में कंपोनेंट एवम प्लाज़्मा थैरेपी की सुविधा नही है जिसके परिणाम स्वरूप कोविड व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजो को प्लाज़्मा हेतु भिलाई व नागपुर जैसे बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता हैं जहा उनके मानसिक शारिरिक आर्थिक परिस्थितियों में प्रभाव पड़ता है

 जिसे लेकर आज रक्तमित्र संघ डोंगरगढ़ के द्वारा तहसीलदार  को स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री मंत्री  के नाम ज्ञापन देकर जल्द से जल्द शासकीय ब्लड बैंक राजनांदगांव में कंपोनेंट एवं प्लाज़्मा थैरेपी शुरू करने की मांग की जिसमे प्रजेश सहारे ,मयूर हथेल ,पंकज साहू ,डी एकेश राव, एस वेंकट स्वामी, विजय दांमु ,हेमंत यादव, सुकृत अग्रवाल ,दिलीप सेन, गौरव अग्रवाल मौजूद रहे| 



*ये होती है प्लाज्मा थेरेपी* :- दरअसल प्लाज्मा खून का ही एक हिस्सा है। यह बॉडी में करीब 52 से 62 फीसदी तक होता है। इसका रंग पीला होता है। इसे खून से अलग किया जाता है। कोविड -19 से ठीक हो चुके मरीजों में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी होती है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की बॉडी से खून निकाल कर उसमें से प्लाज्मा अलग किया जाता है। और यह कोविड मरीजों को चढ़ाया जाता है।

 हालांकि प्लाज्मा में एंटीबॉडी बन गई होती है इसलिए इससे मरीज जल्दी रिकवर होता है। डॉक्टरों के मुताबिक एक व्यक्ति के प्लाज्मा से 2 मरीज ठीक हो सकते हैं। बता दें कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ब्लड देने के बाद उसमें से प्लाज्मा किसी दूसरे मरीज को चढ़ाने की प्रक्रिया को कंवलसेंट प्लाज्मा थेरेपी कहते हैं।

*वार्ड पार्षदों सहित सामाजिक संगठनो ने भी अपना समर्थन दिया* :- कोविड महामारी में एक ओर जहाँ सभी वार्ड के पार्षद व सामाजिक संगठन सरकार के साथ मिलकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वाह घर घर खाद्य सामग्री व सेनेटाइजर वितरण कर रहे है वही मेडिकल अस्पताल में प्लाज्मा थैरेपी शुरू करने मांग का समर्थन करते हुते स्वास्थ्य मंत्री जी के नाम रक्तमित्र संघ डोंगरगढ़ के साथ मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें बौद्ध समाज,साहू समाज, सुदर्शन समाज,क्रिश्चियन समाज रेल्वे ओबीसी संघ,आंद्रा समाज, हिन्दू युवा मंच, महा दलित परिसंघ,न्यू फ्रेंड्स क्लब,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव डॉ थानेश्वर पाटीला, वार्ड पार्षद शिव निषाद,राजेश गजभिये, डी. एकेश राव, कमलेश धमगाये,रमेश लिल्हारे,कुसुम मरकाम,अलका जयेश सहारे,काजल डोंगरे,उमा महेश वर्मा,अमित छाबड़ा,हरीश मोटघरे,नेमलता मनोहर कडरा ने ज्ञापन दिया |

*पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने लिया संज्ञान में* :- इस विषय की जानकारी प्रजेश सहारे द्वारा जब पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दलेश्वर साहू जी को इस विषय से परिचित कराया तो उन्होंने इस विषय की गंभीरता दिखाते हुए तत्काल मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री जी से चर्चा कर जल्द से जल्द शुरू कराने करने की बात कही |

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad