महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ -जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बीते दिनों प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बिजली विभाग की मनमानी से उच्च अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिलकर बार-बार लाईट गोल होने का कारण जाना व व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे
लेकिन उनके हस्तक्षेप के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान में जू नहीं रेंगी और उनकी मनमानी बदस्तूर जारी है। श्री अग्रवाल ने कहा कि विद्युत विभाग की यदि इसी तरह विद्युत मनमानी चलती रही तो जनता कांग्रेस को सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा और घेराव व उग्र आंदोलन जैसे कार्यक्रम करने पड़ेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
नवीन अग्रवाल*
*प्रदेश कोर कमेटी सदस्य
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.