गुण्डरदेही गुण्डरदेही व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के नाम एडिशनल कलेक्टर वाजपेई को मांग पत्र सौंपा व्यापारियों ने मांग पत्र मे कहा कि जिस प्रकार रायपुर दुर्ग भिलाई और धमतरी सहित अन्य जिलों में व्यापारियों को लॉकडाउन के समय मे सुबह नौ से तीन बजे तक दुकान खोलने के लिए छूट दिया जा रहा है ।
उसी प्रकार बालोद जिले में भी सभी व्यापारियो को समय पर दुकान खोलने की छूट प्रदान की जाए मांग पत्र सौपते हुए गुण्डरदेही के वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद जैन ने कहा कि लगभग डेढ़ माह से जिले के व्यापार बंद है जिससे व्यापारीयो के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है । मांग पत्र सौंपने वालो मे प्रमोद जैन गुण्डरदेही व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन मनीष चौरड़िया सोहन सिंह प्रकाश जैन सुरेश सोनी व अन्य व्यापारी गण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.