रायपुर, दिनांक 17 मई, 2021
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने सामाजिक और जनहित उपदेश्यों की पूर्ति में निरंतर आगे बढ़ते हुए इस वैश्विक महामारी कोरोनाकाल एवं लॉकडाउन में, मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए विगत 137 दिनों से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत आज राजधानी रायपुर के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों, निःशक्तजनों, असहाय, वृद्ध महिलाओं, मासूम बच्चों को निःशुल्क ताजा भोजन का वितरण किया।
इसी कड़ी में, संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में संस्था के युवा टीम राजधानी के फाफाडीह, शारदा चौक, विभिन्न गरीब बस्तियों एवं मोहल्लों तथा रायपुर की शासकीय अस्पताल, डी.के.एस. अस्पताल में बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले परिजनों वा रेलवे स्टेशन फुटपाथ मे जिंदगी जीने वाले असहाय गरीब मजदूर, बेसहारा जरूरतमंदों को सुपोषण अभियान के अंतर्गत दोनों वक़्त का पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के अलावा पदाधिकारी व सदस्य जुबैर खान, अनिल कुमार सिंह, अनमोल जैन, योगेश्वर सिन्हा एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.