रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
डोंगरगढ़- छत्तीसगढ़ प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिल के निर्देश और मार्गदर्शन पर अनुसूचित जाति शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बमलेश्वरी मंदिर अस्पताल में जीवनदीप समिति द्वारा संचालित कोविड सेंटर में मरीजों को वितरण हेतु फल ,दूध,बिस्कुट प्रदान किया गया।
कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए अस्पताल के बाहर वितरण हेतु कर्मचारियों को फल,दूध,बिस्कुट प्रदान कर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना की गई। प्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर डोंगरगढ़ शाहर अनुसूचित जाति कांग्रेस द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को हरसंभव मदद करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष पंकज बांधव द्वारा इस संबंध में जिले के समस्त अनुसूचित जाति कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज अनुसूचित जाति शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जीवनदीप समिति द्वारा संचालित कोविड सेंटर में मरीजों को फल का वितरण किया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी के मयूर हथेल,प्रजेश सहारे,पंकज साहू,उमेश चौरे उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.