ब्यूरो रिपोर्ट अमन शाह
जगदलपुर/वैश्विक महामारी कोविड़ -19 के दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरुरतमंदों को सहायता देने दिन-रात मेहनत की खासकर रमजान के मुबारक मौके पर दिन भर दीन-दुखियों की सेवा करते रहे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कोरोना काल में कार्य करने के लिए उनके कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ईद की बधाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस संगठन की ओर से देते हुए कहा कि कोरोना संकट काल में जो सेवा भाव किया उसकी जितनी तारीफ किया जाए वह कम है। सरकार व संगठन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय खड़ी है।
इस दौरान युवा मुस्लिम समाज के संस्थापक एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बस्तर संभाग संरक्षक हाजी वसीम अहमद के नेतृत्व में फाउंडेशन के लोगों ने विधायक रेखचंद जैन जी से समाज के लिए व्यायामशाला खुलवाने,नए जमातखाना भवन एवं कब्रस्तान हेतू जमीन की मांग की गई साथ ही साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के पूर्व के बस्तर दौरे के दौरान सभी सामाजों को आर्थिक मदद की गयी थी परंतु मुस्लिम समाज उससे वंचित रह गया था इसलिए मुस्लिम समाज को भी आर्थिक मदद करने की मांग रखी जिस पर विधायक रेखचंद जैन ने जल्द से जल्द उपलब्ध कराने एवं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल तक बात पहुँचाने की बात कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,संसदीय सचिव रेखचंद जैन व कांग्रेस पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए आल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन के जिला अध्यक्ष जावेद खान ने भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक दायित्व का निर्वहन संस्था एवं फाउंडेशन करते रहेगी ऐसा विश्वास दिलाया।
युवा मुस्लिम समाज के जिला अध्यक्ष इमरान बारबटिया ने भी विधायक रेखचंद जैन जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान युवा मुस्लिम समाज एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन के हाजी वसीम अहमद,जावेद खान,इमरान बारबाटिया,निजामुर्रहमान,उस्मान रजा,शेख आदिल, अजीजुर्रहमान,मलिक खान, फजलुद्दीन,शाहरूख खान, फैजल नेवी,फिरोज खान, साजिद खान,सादाब खान,* *हिलाल खान,इमरान अघाडी,मो शब्बीर,इमरान खान,सोहैल* *अहमद,सनी शेख, बबलू खान,रशीद पवार,रेहान गौरी,सरफराज खान,साहबाज बेग,शेख मुस्तफा,मकसूद रजा एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.