Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 30, 2021

भाठागांव आर सिंचाई उद्ववहन योजना जल्द होगा चालु भाठागांव जरवाय व मासुल के किसानो को मिलेगा पानी



गुण्डरदेही । भाठागांव आर मे स्थित सिंचाई उद्ववहन योजना जो 33 वर्षों से बंद पड़ा है । वह अब विधायक कुंवर सिंह निषाद की पहल से जल्द ही शुरू होने वाला है । जिससे किसानो की बरसो पुरानी मांग अब साकार होते दिख रहा है । जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सलीम खान ने बताया कि राज्य निर्माण के बाद 15 वर्षों तक बीजेपी की सरकार रही मगर इस ओर ध्यान नही दिया । प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री व किसान नेता भूपेश बघेल के दृढ़ इच्छाशक्ति अनुरूप बंद पड़े लिफ्ट एरिगेशन को पुनः प्रारंभ करने करोड़ो रूपये स्वीकृत कर जीर्णोद्धार कराया गया । जो आज भाठागांव आर का लिफ्ट एरिगेशन पुनः नवीनीकरण होकर तैयार है। कुछ किसान विरोधी व असमाजिक तत्व के लोग द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा है कि एरिगेशन का पानी भाठागांव आर जरवाय व  मासुल की ओर नही जाएगी । इस पर श्री खान ने किसानो से कहा किसी भी प्रकार के अफवाहों में ना आए ।


उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च के महीने में ग्राम पंचायत भाठागांव आर व जरवाय द्वारा जल संसाधन विभाग की पहल पर केनाल मे मनरेगा से कार्य करवाने प्रस्ताव लिया गया और मनरेगा के तहत कार्य कराने स्वीकृत भी हो चुका है । लॉकडाउन की वजह से कार्य मे थोड़ा विलंब जरूर हुआ है । लेकिन मंगलवार से भाठागांव आर जरवाय की ओर जाने वाली केनाल में रिपेरिंग का कार्य शुरू हो जाएगा । उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का 14 जनवरी को मकर सक्रांति मेला के अवसर पर भाठागांव आर आगमन हुआ था । जहां उन्होंने घोषणा की गई थी कि जब भी एरिगेशन चालु होगा तो भाठागांव आर जरवाय व मासुल के किसानों को पानी मिलेगी । श्री खान ने कहा कि पिछले 15 वर्षों तक बीजेपी सत्ता में रहते हुए भी इस योजना को चालु नही कर सका जब कांग्रेस सरकार इस योजना को चालु कर रहे है तो कुछ लोगो के पेट मे पीड़ा हो रही है और किसानो को बरगलाने मे लगे हुए है । इधर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि केनाल का कार्य जारी है । किसानो की बरसो पुरानी मांग बहुत जल्द पूरा होगा भाठागांव आर जरवाय व मासुल के किसानो को उनके खेतो तक पानी पहुंचाया जाएगा । 



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad