रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
डोंगरगढ़ प्रदेश कांग्रेस व जिला कांग्रेस के आव्हान पर ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रासायनिक खाद के मूल्यों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में अपने अपने घरों के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा रासायनिक खाद डीएपी के मूल्य में लगभग 58% की वृद्धि कर प्रति बोरी लगभग 700 रुपए कीमत बढाई गई है जो किसानो के साथ अन्याय है। खाद की कीमत 1200 रुपए से बढ़ाकर 1900 रुपए प्रति बोरी कर दी गई है।
इसी तरह रासायनिक खाद एनपीके अब किसानों को 1185 रुपए प्रति बोरी के स्थान पर 1747 रुपये प्रति बोरी देकर खरीदना होगा। सिंगल सुपर फास्फेट के सभी प्रकार के खादों के दाम में प्रति बोरी लगभग 36 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। रासायनिक खाद एमओपी के दाम में भी प्रति बोरी 150 रुपए की वृद्धि की गई है। इसका दाम 850 रुपए प्रति बोरी से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति बोरी कर दिया गया है।
किसानो की आय दुगनी, महंगाई कम, काला धन वापसी का ढोंग करने वाली केंद्र की मोदी सरकार किसानो को धोखा देकर देश के किसानो पर लाठी बरसा कर घड़ियाली आंसू बहा रही है, इससे साबित होता है केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। खाद की कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों की फसल की उत्पादन लागत बढ़ जाएगी और नागरिको को इस मंहगाई के दौर में अनाज सब्जी सहित सभी सामान्य उपभोग की वस्तुओं का अधिक कीमत चुकाना पड़ेगा। कांग्रेस द्वारा किए गए इस वर्चुअल प्रदर्शन में अनुसूचित
जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष विधायक भुवनेश्वर बघेल छ ग राज्य अंतः व्यवसायी सहकारी वित्त विकास निगम अध्यक्ष पूर्व मंत्री धनेश पटीला प्रदेश महामंत्री डॉ थानेश्वर पटीला शोभाराम बघेल ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गोमास्ता नप अध्यक्ष सुदेश मेश्राम धीरज मेश्राम संध्या देशपांडे अनिल मेश्राम संजय श्रीवास्तव किरण देउडकर नलिनी मेश्राम शिशुपाल भारती रिमी भाटिया निजार जीवा जितेंद्र भाटिया
नरेश करसे गणेश मुदलियार हरीश भंडारी अजहर अहमद ऋषि शर्मा प्रमोद टेम्भुर्णीकर शिव निषाद रमेश लिल्हारे अजय सहारे गणपत रजक दिलीप नशीने अनीमेष सिह वसीम खान प्रकाश महानदी मयूर हथेल राजू सेन गणेश साहू लखन पाटकर अमन उजवने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.