रिपोर्ट महेंद्र शर्मा बंटी
डोंगरगढ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ की आराध्य नगरी के नाम से देश विदेश में विख्यात मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ की आय का मुख्य स्रौत मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में लगने वाले नवरात्र मेले व बाहर से आने वाले पर्यटक हैं
लेकिन बीते एक वर्ष से अधिक समय से दुनिया में फैली कोरोना महामारी के चलते वर्ष में दो बार लगने वाले चैत्र व क्वार दोनों नवरात्र मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया। जिसके चलते ऊपर माँ व नीचे मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर में प्रसाद, मनिहारी सहित अन्य व्यवसायों की दुकानें बंद हो गई और इन दुकानदारों पर परिवार को पालने का बहुत बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कोरोना महामारी की पहली लहर से संभलने में साल बीत गया और अब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा कर रखा हुआ है
जिससे संभलने में भी सम्भवतः वर्ष बीत सकता है ऐसी स्थिति में अब तक डोंगरगढ में चार नवरात्र मेले स्थगित हो चुके हैं और आगे भी मेला प्रारंभ होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है यानी बिना व्यापार और रोजगार के मंदिर व्यवसाय से जुड़े दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण कैसे करेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि मंदिर व्यवसाय से जुड़े दुकानदार 9 दिनों के मेले के भरोसे ही 6 माह तक अपने परिवार का पालन पोषण करते थे जबकि अब तक चार नवरात्र मेले स्थगित हो चुके हैं जिसकी भरपाई कर पाना तो संभव नहीं है पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो किसानों और गरीबों की हितेषी बताती है
आज समय है कि अपनी कथनी को चरितार्थ करके बताये मंदिर व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को चिन्हांकित कर कम से कम 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद कर उनकी थोड़ी सी तकलीफ कम करें।
दो माह का बिजली बिल हो माफ*- नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगढ में बाहर से आने वाले पर्यटकों को ठहरने एवं शुद्ध भोजन की सुविधा के लिए नगर में विभिन्न स्थानों में रेस्टोरेंट एवं लॉजों का निर्माण किया गया है लेकिन कोरोना ने मंदिर के पट और नवरात्र मेले दोनों बंद कर दिए जिसके चलते रेस्टोरेंट संचालको को भी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को इनकी तकलीफ को समझते हुए कम से कम अप्रैल और मई दो माह का बिजली बिल माफ कर उन्हें थोड़ी राहत पहुंचाये जिससे इन्हें यह भरोसा हो कि कांग्रेस सिर्फ वोट लेने नहीं आती बल्कि मुसीबत के समय गरीबो की मदद भी करती है।
*नवीन अग्रवाल*
*जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे)*
*प्रदेश कोर कमेटी सदस्य*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.