गुण्डरदेही । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने सोमवार 11 मई को प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर कोरोना की वर्तमान स्थिति एवं राज्य सरकार द्वारा उठाए गए जन कल्याणकारी कार्यो की समीक्षा की । इस वर्चुअल मीटिग मे गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद भी सम्मिलित हुए जहां उन्होंने बालोद जिले में प्रारंभ होने वाले आरटीपीसीआर लैब तथा सीटी स्कैन की सुविधा अतिशीघ्र प्रारंभ करने कि मांग की । श्री निषाद ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अत्यंत ही चिंताजनक है ।
वही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सही समय पर लोकहित में उठाए गए विभिन्न कदम प्रदेश की जनता के लिए सार्थक साबित हुआ हैं। टेस्टिंग, ट्रेसिंग टीकाकरण एवं नियंत्रण में राज्य सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। लगातार संक्रमण दर में गिरावट व ठीक होने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। ऑक्सीजन बेड आईसीयू बेड प्रदेश में हर जगह उपलब्ध है। कोविड नियंत्रण के साथ साथ गरीबों एवं किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए प्रदेश सरकार ने दो माह का मुफ्त राशन देने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त इसी माह जारी करने निर्णय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। इसी प्रकार किसानों का नवंबर 2018 से जून 2020 तक की बकाया जलकर की राशि एवं 2020-21 के चालू मांग राशि (खरीफ व रबी) को भी माफ करने का निर्णय लिया है।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.