मुरैना
मुरैना से वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट
मुरैना - हम सभी को कोविड पर शक्ति से प्रतिबंध व लोगो को घरो में रोकने की पहल करनी चाहिए। यह बात उन्होंने रविवार को जौरा मुख्यालय पर ब्लॉक स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। प्रभारी सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता ने कहा कि जिले में अब कोविड के केश बढना नहीं चाहिए, इसके लिए हम सभी को आने वाले दिनों में सतर्कता बरतनी होगी और कोविड-19 के शासन के सभी नियमो का सभी को पालन कराना होगा।
ग्रामीण स्तर पर जो भी व्यक्ति पॉजिटिव आता है तो उसे घर पर ना रखते हुए उसे तत्काल ट्रिपल सी में रखा जाएगा। जिससे परिवार के अन्य लोगों को संक्रमित न कर सके। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रेरित करें। प्रभारी सचिव ने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक vaccination के लिए प्रेरित करे। जो लोग नहीं लगवा रहे हैं उन गांव की सूची बनाकर तैयार करें और उस सूची को जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराएं , सूची के आधार पर ग्रामीणों को जनप्रतिनिधि मोटिवेट करें तो लोग बैक्सीन अवश्य लगवायेगे, तो अपना जिला पूर्ण रुप से कोविड-19 से मुक्त हो जायेगा। प्रभारी सचिव ने विकासखण्ड मुरैना के ग्राम बरेठा में रेड जोन का किया औचक निरीक्षण प्रभारी सचिव ने मुरैना विकासखंड के ग्राम बरेथा में पहुचकर कोविड प्रभावित व्यक्ति के यहां पहुचे । बरेथा गाव मे 4 महिला, दो पुरुष हैं।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.