गुण्डरदेही । प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 9 नौ हजार रुपए की आदान सहायता राशि दी जा रही है । जो एक ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है । जिसमें गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के 56 हजार सात सौ छिंहतर किसानों से खरीदी गई 25,18,554 क्विंटल धान का 25 सौ रुपए के मान से कुल भुगतान 62,96,38,4000 रूपए था जिसमे से 47,16,98,7923 रुपए का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है । अंतर की राशि 15,79,39,6707 रूपए में से प्रथम किश्त की राशि 4126 करोड़ 25 लाख की राशि को भारत रत्न स्वः राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर अन्नदाताओं के खाता में हस्तांतरित की गई है । जिससे क्षेत्र के किसानो में खुशी की लहर है । विधानसभा के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू गुण्डरदेही संतु पटेल अर्जुन्दा कोदूराम दिल्लीवार देवरी ने किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद का आभार व्यक्त किया है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.