
अब तक 9 मरीजों को कोरोना काल में दिया जा चुका है ब्लड
देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा /परित्रणाया साधुनाम को चरितार्थ करता बेमेतरा का यह पुलिस जवान,,,पुलिस सेवा के साथ-साथ,,, रक्तदान करवा कर पुलिस जवान संदीप साहू बचा रहे है मरीजों की जान,,,, अब तक 9 मरीजों को कोरोना काल में दिया जा चुका है ब्लड, पुलिस मित्र ग्रुप में जुड़े हुए युवा साथियों की मदद से इस विकट काल , संकट की घड़ी में ,,जहां बहुत से ब्लड बैंक में प्लाज्मा और ब्लड की मारामारी है ,लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं या करोना पॉजिटिव हो चुके हैं या जो करोना से ठीक हो चुके हैं ,या लॉकडाउन के चलते लोग ब्लड डोनेड नहीं कर पा रहे हैं
,जिसके चलते ब्लड बैंकों में ब्लड की भारी कमी हो रही है, कोरोना काल को देखते हुए कहीं भी ब्लड डोनेशन कैंप नहीं लग रहे हैं,,,जिला चिकित्सालय Bemetra में कुछ दिनों से ऐसे मरीज एडमिट हुए जिन्हें ब्लड की आवश्यकता पड़ी ,कुछ लोगों को ब्लड के लिए काफी कठिनाइयों का सामने करना पड़ा लेकिन ब्लड नहीं मिल पाई ,
तब ऐसी स्थिति में बेमेतरा पुलिस के जवान संदीप साहू ने अपने युवा साथियों, व सामाजिक कार्यकर्ता नीतू कोठारी, ताराचंद महेश्वरी, प्रेम देवांगन, ज्योति सिंघानिया, डॉ अविनाश दानी ,जय सोनी ,दीपेश साहू , वर्षा गौतम, अवधेश पटेल की मदद से जरूरतमंदों को ब्लड देने के लिए आम जनों को किया प्रेरित 2 दिनों में 5 लोगों ने किया रक्तदान,, पुलिस जवान संदीप साहू ने बताया मेरे द्वारा ,,युवा हेल्पिंग ब्लड डोनेशन ग्रुप ,,बनाया गया है जिसमें बहुत से समाजसेवी ,ग्रामीण युवा जुड़े हुए हैं ,जिसमें मैसेज करने पर तत्काल ही सहयोगी सामने आकर मदद करते हैं,,, जन सहयोग से ही कोरोना काल में निशुल्क भोजन, दूध , काढ़ा ,बांटने के लिए निजी वाहन को सेवारथ बनाकर चलाया जा रहा हैं, जिसे शहर के जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.