Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 16, 2021

सीएम बघेल ने जांजगीर चांपा के सात कोविड सेंटरों का किया उद्घाटन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जांजगीर-चांपा जिले में सात नवीन कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इन कोविड केंद्रों में कुल 508 बिस्तर उपलब्ध है , जिसमें 214 ऑक्सीजन बेड और 294 सामान्य बेड हैं। कोविड केयर सेंटर मड़वा में कुल 100 बिस्तर उपलब्ध हैं जिनमें से 70 ऑक्सीजन बेड हैं। इसी तरह कोविड केयर केंद्र पामगढ़ में 150 बिस्तरों में 50 बिस्तर ऑक्सीजन बैड हैं। 

कोविड केयर केंद्र पुलिस लाइन जांजगीर में उपलब्ध कुल 18 बेड में आठ ऑक्सीजन बेड, कोविड केयर केंद्र कुलिपोटा में उपलब्ध 150 बेड में 50 बेड ऑक्सीजन बेड है। कोविड केयर केंद्र पीआईएल में उपलब्ध 50 बिस्तरों में पांच बिस्तर ऑक्सीजन बेड, कोविड केयर केंद्र नवागढ़ के सभी 10 बिस्तर ऑक्सीजन बेड और कोविड केयर केंद्र जिला चिकित्सालय जांजगीर में उपलब्ध 30 बेड में 21 ऑक्सीजन बेड हैं। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत , स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव , नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया , सांसद गुहराम अजगले , विधायक रामकुमार यादव , नारायण चन्देल और इंदू बंजारे , राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad