अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- श्रेष्ठ देशी गौ पंचगव्य अनुष्ठान संस्थान रायपुर द्वारा मई माह में आयोजित गौ कृषि परीक्षा की द्वितीय कड़ी में कुल 1314 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया जिसमें प्रथम स्थान अनूप कुमार मिश्रा रींवा , द्वितीय स्थान प्रियंका बंसल भीखापाली (महासमुंद) छत्तीसगढ़ , तृतीय स्थान रेणु विश्वकर्मा मुम्बई , चौथा स्थान महेश आत्मानंद बिहार और पांचवां स्थान केशव साहू गरियाबंद को मिला। अधिकातम अंक प्राप्त करने वाले इन परिक्षार्थियों के बैंक खाते मे 31 मई 2021 तक पुरस्कार के रूप में पांच सौ रूपये जमा कर दिये जायेंगे। इस परीक्षा में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली कक्षा बारहवीं की अध्ययनरत छात्रा कुमारी प्रियंका बंसल (15 वर्षीया) ने चर्चा करते हुये अरविन्द तिवारी को बताया कि वे विद्यादेवी गौशाला भीखापाली जिला महासमुन्द से जुड़कर हमेशा गौसेवा करती हैं। वर्तमान में इस गौशाला में 426 गोवंश हैं। उन्होंने अपना प्रेरणास्रोत श्यामा प्रसाद साहू को ही बताया। प्रियंका ने बताया कि ऐसे परीक्षा का आयोजन होना ही चाहिये जिससे गौ माता की महिमा का ज्ञान पूरे विश्व के लोगो को हो सके।
आगे उन्होंने कहा कि गौसेवा का फल - आज नही तो निश्चय कल। वहीं श्रेष्ठ देशी गौ पंचगव्य अनुसंधान संस्थान रायपुर के अध्यक्ष एस०पी० साहू ने चर्चा के दौरान अरविन्द तिवारी को बताया कि उनका संस्थान वर्ष 2014 से गैर सरकारी संस्था के रूप में पंजीकृत है। जो 2015 से प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण और गौ सेवा संरक्षण क्षेत्र में कार्यरत है। संस्थान को वर्ष 2014 में अहिंसा हेतु यती यतनलाल सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्थान मुख्य रूप से गौ संरक्षण हेतु किसानों व गोपालको व आम जनता को इस लॉकडाउन में 65 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गौ संरक्षण हेतु प्रेरित और जैविक कृषि हेतु प्रशिक्षण दे रही है।
अंग्रेजों ने एक अप्रैल को मूर्ख दिवस घोषित किया था इसके विरोध में संस्थान ने एक अप्रैल को "गौ कृषक परीक्षा" का आयोजन किया। इसमें 21 प्रश्न रखे गये , इनका उत्तर 15 अप्रैल तक संस्थान को भेजना तय किया गया। पहली बार आयोजित इस परीक्षा में कुल 1141 लोगों ने भाग लिया। जिसमें सात परीक्षार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्थान की ओर से कुल 51 परीक्षार्थियों को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप भेजे गये। उन्होंने आगे बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिमाह एक तारीख को गौ कृषक परीक्षा आयोजित की जाती है जिसका जवाब 15 तारीख तक संस्थान को देना होता है। इस परीक्षा का उद्देश्य आम जनमानस में गौमाता के प्रति सेवा , आस्था जागृत कराना है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.