Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 17, 2021

कुसुमकसा दिनांक- 17मई2021 को ग्राम पंचायत आवास पारा तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

कुसुमकसा -- महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायत कुसुमकसा के आवास पारा तालाब गहरीकरण  कार्य का भूमिपूजन मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद  व शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा के द्वारा पूजा अर्चना कर गैती चला कर किया , 


मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि ग्रामीणों  को रोजगार देने व उनकी  आर्थिक स्थिति सदृढ़ करने के लिए रोजगार गारंटी के कार्य स्वीकृत हो रहे है ,तालाब का गहरीकरण होने से पानी का भराव अच्छा होगा जिससे ग्रामीणों को निस्तारी के लिए नही भटकना पड़ेगा  साथ ही निरोटी ने कोरोना महामारी के  संक्रमण से सुरक्षा के अभाव में लोग कोरोना पॉजिटिव हो जा रहे है


,कोरोना से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ शासन गाँव गाँव मे  शिविर लगाकर टीकाकरण कर रही है , टीका लगने के बाद  हमको दो तीन दिन घर मे आराम करना है ,व बुखार आने पर घबराना नही है  स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही पैरासिटामोल गोली को लेना है ,बुखार आने पर बुखार भगाने वाला  इंजेक्शन नही लगाना है इससे नुकसान हो सकता है ,18 वर्ष के ऊपर युवा वर्ग को भी शासन के गाइड लाइन के अनुसार टीका लगना चालू होने की जानकारी दी  


शिवराम   सिन्द्रामे सरपंच ने तालाब गहरीकरण में आये मजदूरों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मास्क पहनना व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की ,साथ सभी जनों को परिवार सहित 18 वर्ष से ऊपर लोगो का  कोरोना महामारी से बचाव के लिये  टीका लगाने की बात कही ,बुखार ,सर्दी ,खांसी होने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दिखाकर दवाई लेने की सलाह दी,  सरपंच ने बताया कि ,  तालाब गहरीकरण का कार्य 999712 रुपये की स्वीकृति है जिसमे 929296 रुपये मजदूरी में खर्च होना है ,तालाब गहरीकरण होने से पानी का समुचित उपयोग ग्रामीण कर पाएंगे 


इस अवसर पर बलराम धरेंद्र ,जिवराखन नेताम ,मनीराम मसिया ,पुरषोत्तम चुरेन्द्र ,हकीम खान ,गंगाधर लेडिया ,इमरान खान ,निर्मला जगनायक(पंच) ,अंकहलीन बाई ,पुनिया बाई ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सी .एन .आई. न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad