देव यादव सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 13 मई 2021-बेमेतरा जिले में अब 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी टिकाकरण किया जा रहा है। जिसके लिए जिले के शासकीय कन्या शाला बेमेतरा को वैक्सिनेशन केंद्र बनाया गया है। जहां एपीएल, बीपीएल व अंत्योदय राशनकार्डधारियों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरूवार को बेमेतरा विकासखंड के ग्राम बैजलपुर के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूह के युवाओं ने टिकाकरण केन्द्र पहुंचकर कोरोना वायरस कोविड-19 से निबटने के लिए कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।
इनमे प्रदीप कुमार साहू 22 वर्ष, रोशन लाल साहू 22 वर्ष, खिलेश्वर 23 वर्ष, हीरा लाल, रोशन साहू, कुलदीप साहू एवं अन्य गांव से आए युवाओं ने भी टीका लगवाया। सभी ने कहा कि इससे हमे कोरोना संक्रमण से लड़ने में सहायता मिलेगी। सभी ने सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी भी खींचवाया और बोले कोरोना हारेगा देश जीतेगा। सभी युवाओं ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है कोई भी व्यक्ति टीका लगवाने से न डरे । कोरोना का टीका सभी को लगवाना चाहिए। टीका के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों से बचें और स्वयं को समाजहित मे टीका लगवाकर अच्छे नागरिक होने का परिचय दे।
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव 9098647395


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.