Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 13, 2021

राज्य में ब्लैक फंगस से भिलाई में पहली मौत

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

रायपुर -  छत्तीसगढ़ में इन दिनों ब्लैक फंगस पांव पसार चुका है। प्रदेश में इसके दर्जन भर मामले सामने आ चुके हैं जिनका रायपुर एम्स में उपचार चल रहा है। इसी कड़ी में इस बीमारी के चपेट में आये मरीज की दूसरे ही दिन भिलाई अस्पताल में मौत हो गयी। प्रदेश में अभी तक इसके दर्जन भर मामले सामने आ चुके हैं जिनका एम्स रायपुर में इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश में ब्लैक फंगस संक्रमण के चलते यह पहली मौत है। ब्लैक फंगस से हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं दुर्ग सीएमएचओ ने सभी अस्पतालों को अलर्ट किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भिलाई टाऊनशीप इलाका निवासी श्रीनिवास राव पहले कोरोना से संक्रमित हुआ था। संक्रमित होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका था। इसके बाद उसमें ब्लैक फंगस का लक्षण महसूस होने पर उसे बीएसपी हास्पिटल सेक्टर -9  भिलाई में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान दूसरे ही दिन उसने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु का कारण फंगल पैनसैनूसाईटइस एवं सेरेब्रिटिस के साथ एन्सेफलाइटिस विथ पोस्ट कोविड स्टेटस , डायबिटीज मेलिटस एवं क्रोनिकपन क्रेटइट्स रिकॉर्ड किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि गत दिवस ही ब्लैक फंगस बीमारी को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में फंगस के उपचार के लिये सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दिये हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad