अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर -- कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन ने मितव्ययता के लिये और भी कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में पूर्व से किये जा रहे उपायों को विस्तार देते हुये अब नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन , विधानसभा भवन , सीएम हाउस , मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास , नये सर्किट हाऊस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। इन कार्यो का भूमिपूजन 25 नवंबर 2019 को किया गया था।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बीते 26 अप्रैल को सभी विभागों को निर्देश दिये गये है कि गत वर्ष की तरह ही वित्तीय वर्ष 2021-22 में भी मितव्ययता बरती जाये। अब इससे भी आगे जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नवा रायपुर में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता द्वारा नवा रायपुर में निर्माणाधीन नये राजभवन , नये सीएम हाउस , मंत्रीगणों व वरिष्ठ अधिकारियों के आवास , नये सर्किट हाऊस के निर्माण कार्यों में तत्काल प्रभाव से रोक के लिये संबंधित ठेकेदारों को आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही सेक्टर-19 में नवीन विधानसभा भवन के निर्माण के लिये 245 करोड़ 16 लाख और 118 करोड़ के कार्यो की पूर्व में जारी निविदाओं को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.