Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 17, 2021

वनांचल के बैगा आदिवाशीयो में साधको ने पहुंचाया सूखा राशन

 

वनांचल के बैगा आदिवाशीयो में साधको ने पहुंचाया सूखा राशन, घर-घर पहुंचकर आदिवासियों के बीच बांटा राशन दिया जागरूकता का संदेश (श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आयोजित)

 साल्हेवारा//राजनांदगांव- देश मे कहर ढा रही कोविड-19 महामारी से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है अमीर हो या गरीब सब इस महामारी के चपेट में आ रहे है । गरीब तबके के लिए यह समय अति संकट भरा हो गया है रोज कमाने खाने वाले व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण नही कर पा रहे है ऐसी विकट परिस्थिति में पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की संस्था लोगो की मदद के लिए सामने आयी है । 

लगातार पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से देश भर की समितियों व आश्रमो के द्वारा गरीब असहाय लोगो की सभी प्रकार से मदद कर रहे है। राजनांदगांव में भी योग वेदांत सेवा समिति द्वारा अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों की सहायता कर चूंके है ।




                आज 16 मई को श्री योग वेदांत सेवा समिति उप शाखा चोडराधाम गंडई तथा बिजलदेही, कामठा जिला राजनांदगांव के सेवाधारी साधक मिलकर बकरकट्टा व गेरूखदान के सुदूर बैगा आदिवाशी क्षेत्रो में जा-जाकर लोगो मे कपड़े, राशन में चावल, दाल, तेल, मसाला, नमक, बिस्किट, आटा, मुर्रा-पोहा, गुड़, साबुन, निरमा, चप्पल, खरबूजा, फल व सब्जियां मास्क इत्यादि जरूरत की चीजें दी गयी । 

सामग्री पाकर खुसी से लोगो के आंखों में आंसू बहने लगे और लोगो ने कहा कि ऐसे समय मे जब हम जैसे बीहड़ जंगल में रहने वालों को सहायता की बहुत जरूरत है इस क्षेत्र में कोई सहायता के लिए आगे नही आता ऐसे समय मे इतनी दूर बीहड़ जंगल मे आशारामजी बापू की संस्था हमारी मदद के लिए आई है हम खूब-खूब धन्यवाद करते है इस तरह लोग भाव विभोर हो गए । 



                 गंडई क्षेत्र में संस्था के रूपनानारायन हिरवानी व जीवन साहू ने बताया कि कि पूज्य बापूजी की प्रेरणा से भारत भर में हमारी संस्था द्वारा ऐसे ही गरीब असहाय लोगो की निरंतर सेवा की जा रही है । हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है नर सेवा, नारायण सेवा अर्थात जब हम जरूरतमंद लोगों की हर प्रकार से सेवा करते है 

तो वो साक्षात भगवान नारायण की सेवा कहलाती है क्योंकि सभी के अंदर वही परमात्मा विराजमान है हब सभी उन्ही की संतान है इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे ऐसी विषम परिस्थितियों में लोगो की सहायता करनी चाहिए यही काम हमारी बापूजी की संस्था कर रही है ।



          बिजलदेही उपसमिति से नोहर जंघेल व ओ.पी. साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि बिजलदेही, कामठा, खैरागढ़ आदि क्षेत्र में भी जरूरतमंद लोगों में सामग्री वितरण कर रहे है । 

 पिछले वर्ष योग वेदांत सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा कोरोना महामारी में राजनांदगांव जिले में प्रवासी मजदूरों सहित 25 हजार लोगों की सहायता संस्था ने की है इस वर्ष भी जिले भर की समितियों द्वारा यह सेवाकार्य जारी है ।



इस सेवाकार्य में मुख्य रूप से दिलीप साहू, श्यामू मेरावी, उत्तम राजपूत, मनहरण कौशिक, दुजेराम वर्मा, रामा साहू, दलेस्वर साहू, टीकम साहू, राजू भाई, भगवती वर्मा, संदीप अग्रवाल चिरंजय साहू, ओमराम साहू, अंकालू साहू का सहयोग रहा ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad