"मोदी जी आपने हम बच्चो की वेक्सीन विदेश क्यो भेज दिया" उक्त पोस्टर चिपकाने पर दिल्ली में हुई दर्जनों गिरफ्तार के विरोध में आज छत्तीसगढ़ प्रदेश NSUI अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार आज बालोद जिला NSUI द्वारा इसी पोस्टर के साथ सोसल मीडिया प्लेटफार्म पर केंद्र सरकार के इस तानाशाही रवैये और लोकतंत्र में आम आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश को जनता के सामने लाने के लिए प्रयास किया गया इस दौरान NSUI प्रदेश सचिव जितेंद्र पाण्डेय ने बताया की दिल्ली में यही पोस्टर लगाने के मामले में एक दर्जन से ज़्यादा लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं.
गिरफ्तार होने वालों में मजदूर तबके के लोग हैं. रिक्शावाले के साथ ही प्रिंटिंग प्रेसवाले को भी गिरफ्तार किया गया है.अगर केंद्र सरकार से सवाल करना अपराध है और सरकार के खिलाफ बोलना अपराध है तो हम भी अपराधी है देश के हर एक नागरिक का सरकार से सवाल करने का अधिकार है लेकिन आम आदमी और गरीब लोगों के ऊपर fir कर उन्हें अंदर कर देने ये से स्पस्ट होता है की केंद्र सरकार की नीति में खोंट है औऱ अपनी नकामी छुपाने के लिए आम जनता के साथ केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जो कि निदंनीय है।
उक्त आंदोलन में शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा के NSUI प्रदेश सचिव जितेन्द्र पाण्डेय,NSUI जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव,NSUI जिला संयोजक तिलक देशमुख, बालोद ब्लाक अध्यक्ष दौलत यादव, गुण्डरदेही विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, रविकांत देशमुख, डौंडी लोहरा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, दिव्यम शर्मा, देवेंद्र साहू, मनीष साहू, सम्राट साहू, विकरल साहू, शोएब रजा, कादिर खान, अशोक कुमार, व अन्य nsui पाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
सी .एन. आई .न्यूज के लिए दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.