Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 8, 2021

मुरैना में बलवा, एक महिला घायल

 


गुर्जर  समाज के दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलों एक मोटरसाइकिल पर 2से 3 लड़के सवार होकर निकले, ताबड़तोड़  फायरिंग की, पांच बसे व एक कार के सीसी तोड़े, पेड़  के नीचे डर से छिपी महिला के सिर में लगी गोली, घायल।

कल क्षत्रिय समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के युवक को पीटा था,  उसके बदले में गुर्जर समाज के लड़कों ने किया बलवा

अगर समय रहते समय रहते जिला प्रशासन गंभीरता से इस मामले को लेता तो यह नौबत नहीं आती

मुरैना। शहर में गुर्जर समाज के लोगों ने बलवा कर दिया। गुर्जर समाज के लगभग दो दर्जन से अधिक 60 से 70 लड़के वनखण्डी रोड पर पहुंचे और तापड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस फायरिंग से दहशत फैल गई। इस घटना में एक महिला सुनीता शर्मा के सिर में गोली लगी है। बलवे में शामिल लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया, लगभग 50 से 60 से अधिक गोलियां चलाई हैं। इसके अलावा वहां मौजूद पांच बसों व एक चार पहिया वाहन के कांच तोड़ डाले। इसके बाद लड़के हवा में कंट्‌टे लहराते मोटरसाइकिलों से पुरानी हाउसिंग बोर्ड से होते हुए के एस चौराहे 2 किलोमीटर तक फायरिंग करते हुए भाग गए।


लॉकडाउन में जहां आम व्यक्ति के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है, वहां इतना बड़े बलवे ने पुलिस प्रशासन को मुस्तैदी की पूरी तरह से पोल खोल कर रख दी है शहर में 26 पॉइंट लगे हुए हैं फिर भी अपराधी फायर करते हुए शहर से बाहर निकल जाते हैं। इस घटना की शुरुआत दो दिन पहले हो चुकी थी जब, सोशल मीडया पर गुर्जर समाज के लोगों द्वारा क्षत्रिय समाज की महिलाओं के विषय में अश्लील कमेंट किए गए थे। अगर समय रहते प्रशासन एवं राजनीतिक नेताओं की हस्तक्षेप के द्वारा इस मसले को नहीं निपटाया गया तो आगे सामाजिक बलवा होने की संभावना बनी हुई है इसलिए प्रशासन को दोनों समाज के लोगों को बुलाकर सुलह करवाने की पहल करनी चाहिए।                                                                                                      

मुरैना से वीरेंद्र परिहार की रिपोर्ट


वाइट--रायसिंह नरवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना


वाइट-प्रदीप शर्मा घायल महिला का पति


बाइट-बल्ले में पीड़ित परिजन

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad