प्रातः8 बजे गुफा स्थित शिवलिंग की पूजा कर सदियों से चली आ रही परिवारिक परम्परा का निर्वहन कर अपने इष्ट देव से मांगा अपने व समस्त प्रदेश वासियों के लिए आशीर्वाद।
लाकडाउन के दिशा निर्देश का रखा गया बेहतर ख्याल, पिछले साल भी बन्द के चलते इसी रीति से हुई थी पूजा अर्चना
साल्हेवारा:-पुराने समय से चली आ रही परम्परा का ध्यान में रखते हुवे अक्षयतृतीया के बाद आने वाले पहले सोमवार को खुलने वाली मण्डीपखोल गुफा के लाकडाउन के चलते नही खुलने से ठाकुरटोला के जमीदार राजपुरोहित लाल रोहित पुलस्त ने लाकडाउन की नियमावली को ध्यान में रखते हुवे सदियों से चली आ रही राजपरिवार की परंपरा का निर्वहन व निरन्तरता व अटूट श्रंखला को बरकरार रखने हेतु मण्डीपखोल गुफा अपने इष्टदेव के समक्ष पहुंचे।
राजपुरोहित लाल रोहित पुलस्त ने गुफा स्थित शिवलिंग की विधिवत परम्परागत तरीके से चली आ रही सदियों की परम्परा अनुसार विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा व वनांचल व सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में विश्व मे भयानक गम्भीर रूप से फैली कोविड 19 कोरोना महामारी व प्रवेश कर चुके ब्लैक फंगस व अन्य संकटों से भगवान भोलेनाथ बाबा से गम्भीर प्रार्थना की कि इस क्षेत्र में गांव गांव में पैर पसार चुका कोरोना से अंचल के लोगो को शीघ्र निजात मिले व सम्पूर्ण हिंदुस्तान की जनता स्वस्थ व प्रसन्न रहे व विश्व व हिंदुस्तान में पूर्व की भांति लोगो की दिनचर्या सुचारू रूप से चालू हो सके।
ततपश्चात परिवार के सदस्यों ने परम्परानुसार विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार व अंचल की हरियाली खुशहाली की प्रार्थना कर भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान शासन द्वारा जारी आदेश व निर्देशो का लाकडाउन के प्रति राजपुरोहित परिवार व उपस्थित समिति के सदस्यों ने सम्पूर्ण निगरानी व बेहतर क्षेत्र रक्षण कर अन्य किसी को भी गुफा में प्रविष्ट नही होने दिया।
यहां यह भी उल्लेख करना लाजिमी होगा कि कलेक्टर महोदय व शासन की स्पष्ट गाइडलाइन होने के बाद भी की लाकडाउन के चलते समस्त धार्मिक स्थल पूर्णतः बन्द रहेंगे फिर भी सूत्रानुसार प्राप्त जानकारी व स्थानीय लोगो के बताए अनुसार इस पवित्र स्थल पर जो कि साल में एक बार ही खुलता है दूर दराज से लोग कौतूहल व रोमांच से भरे पूरे आते रहे व कल दिनभर चहल पहल रही व अभी तक लोग आ रहे है व मायूसी लिए वापिस हो रहे हैं।
सी एन आई न्यूज के लिये दिलीप शुक्ला की रिपोर्ट ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.