बैहर एसडीएम ने बिरसा बीएमओ के साथ किया अभद्रता
(एसडीएम के खिलाफ लामबंद हुआ स्वास्थ्य विभाग)
सालेटेकरी/बिरसा।वैश्विक महामारी कोरोना काल मे अपने जान की परवाह किये वगैर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लगातार अपनी सेवाएं देकर देश के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है।लेकिन इनके किये कराए मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है बैहर एसडीएम गुरुप्रसाद ने।25 मई को बालाघाट सिवनी सांसद ढाल सिंह बिसेन का बिरसा मलाजखंड का दौरा था।इसी कार्यक्रम के उपरांत बैहर एसडीएम गुरुप्रसाद ने जनपद पंचायत बिरसा में शाम करीब साढ़े छः बजे बैठक का आयोजन किया।जिसमें मुख्यकार्यपालन अधिकारी,तहसीलदार, उपतहसीलदार,नगरपालिका अधिकारी और महिला एवं बाल विकास अधिकारी सम्मिलित हुए।स्वास्थ्य विभाग के तरफ से बीएमओ सुनील सिंह भी बैठक में सम्मिलित हुए।जिनसे एसडीएम के द्वारा पूछा गया कि कोविड सैम्पलिंग का कार्य कम क्यों हुआ।जिसका जवाब बीएमओ सुनील सिंह ने समस्त संविदा कर्मचारियों के अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण का हवाला दिया।जिसपर एसडीएम गुरुप्रसाद ने अपना आपा खोते हुए डॉ. सिंह के ऊपर अपशब्दों की बौछार कर दिया।जिससे डॉ. सिंह के मान सम्मान पर कुठाराघात पहुंचा है।इस प्रकरण से आहत होकर डॉ. सिंह ने आज 26 मई से अनिश्चिततकाल के लिए अपने पदीय कर्तव्यों का पालन नही करेंगे।जिसकी सम्पूर्ण जबाबदेही एसडीएम बैहर की होगी।एसडीएम गुरुप्रसाद का अड़ियल रवैया एवं तानाशाही किसी से छिपी नही है।पिछले वर्ष बैहर के कुछ पत्रकारों को चप्पल से मारने की बात कहकर सुर्खियां बटोर चुके हैं एसडीएम साहब।जिनको हटाने के लिये पत्रकार संघठन एक हो गया था।जिसको मान मन्नावल के बाद मामला शांत हुआ था।आज पुनः एसडीएम की तानाशाही को पूरा क्षेत्र ने देखा है।जिसकी कड़ी शब्दों में निंदा की जा रही है।इनका कहना है--उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया है।हम अपेक्षा करते है कि इस तरह की भाषा का प्रयोग की पुनरावृत्ति न हो।डॉ. सुनील सिंह बीएमओ बिरसा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.