मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट
सुहेला/भाटापारा:- श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार भाटापारा श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला बलौदाबाजार द्वारा ग्रामीण अंचलों में अवैध जुआ,सट्टा, खेलने एवं शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के आरोपियों पर रोकथाम एवं कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री के. बी. द्विवेदी के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर असमाजिक तत्वों के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 07-06-2021 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम आमाकोनी में अवैध जुआ खेल रहे असामाजिक तत्वों आरोपियान 1.उत्तम पटेल उम्र 47 साल, 2.रामायण प्रसाद साहू उम्र 38 साल, 3. गैन्दू राम साहू उम्र 40 साल, 4. जुला राम साहू उम्र 55 साल, 5. देवलाल जांगड़े उम्र 33 साल 6. विष्णु साहू उम्र 24 साल सभी निवासी आमाकोनी के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों एवं फड़ से कुल 8820 रुपया एवं 52 पत्ती तास जप्त कर कार्यवाही की गयी है।
आरोपीयों के विरुद्ध जुआ रेड कार्यवाही करने में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू , प्रआर भीम साहू, आर प्रत्येन बर्मन, दिनेश जांगड़े,सतीस वर्मा, सत्यप्रकाश कंवर का विशेष भूमिका रही ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.