खबर कोरिया जिले से है जहाँ पटना थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका निवासी 16 वर्षीय बालक का शव कूड़ेली के भूपेंद्र साहू के कुएं में मिला है जिसे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ रहा।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरभोका निवासी सुभाष चंद्र का 16 वर्षीय पुत्र रविवार की शाम 9.00 बजे घर से किसी काम से निकला था पर घर नहीं लौटा, सभी लोग उस की तलाश कर रहे थे। सोमवार दोपहर 12.00 बजे उसका शव कूड़ेली के भूपेंद्र साहू के कुआं में मिलने की खबर मिली जिस पर एन.डी.आर.एफ की टीम को बुलाया गया जिन्होंने शव को कुए से निकाला।
इस दौरान कूड़ेली के सरपंच युवक सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी सहित गांव के कई लोग उपस्थित रहे। शव को निकालने के बाद पी.एम के लिए भेजा गया। मर्ग पंचनामा बना शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.