Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

07 से 16 जुलाई 2021 तक चलेगा ‘वजन त्यौहार‘ कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

 


देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा

बेमेतरा 29 जून 2021-कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज मंगलवार को अधिकारियों की बैठक लेकर वजन त्यौहार के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वजन त्यौहार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस क्रम में 07 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए समस्त परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षको को निर्देशित किया गया है कि वजन त्यौहार के संबंध में व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार एवं कोटवार के माध्यम से मुनादी करवाने के अलावा मितानिन महिला स्व-सहायता समूह का सहयोग अवश्य रुप से लिया जाये। इसके अलावा इस अभियान में सहयोगी अन्य विभाग जैसे स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि एवं शिक्षा विभाग को भी शामिल किया जायेगा। जिले की 06 बाल विकास परियोेजना-बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, साजा, खण्डसरा एवं नांदघाट के अन्तर्गत वजन त्यौहार 190 क्लस्टर में आयोजित होंगे इस मौके पर वजन के साथ-साथ ऊंचाई, बौनापन, दुबलापन, निःशक्त एवं दिव्यांग बच्चों का भी पहचान किया जायेगा। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवागढ़/बेमेतरा श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर, बेरला श्री संदीप ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. बिद्याधर पटेल, सी एम एच ओ डाॅ. सतीश कुमार शर्मा, डीईओ मधुलिका तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा श्री होरी सिंह ठाकुर, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमाकांत चन्द्राकर सहित परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। 


देव यादव सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad