देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा नवागढ/स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नवागढ़ में कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवीं तक कक्षा में कुछ स्थान विद्यार्थियों के रिक्त हैं ,जिन्हें भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. साथ ही शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में 28 जून से प्रवेश प्रारंभ हो गया है.
जानकारी देते हुए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ शाला विकास समिति के अध्यक्ष व एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव ने बताया , कि विद्यालय में कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक के प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार 28 जून से प्रारंभ हो गई है .प्रवेश के लिए आवेदन फार्म विद्यालय से ही प्राप्त किया जा सकता है .
श्री यादव ने आगे बताया ,कि शिक्षा सत्र 2021- 22 से ब्लॉक मुख्यालय नवागढ़ में प्रारंभ होने वाले स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया पुरी हो चुकी है, किंतु कक्षा दसवीं को छोड़कर कक्षा छठवीं से कक्षा बारहवीं तक विद्यार्थियों के लिए अभी कुछ सीटें रिक्त हैं ,जिन्हें भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है. इंग्लिश मिडियम के विद्यार्थी इसके लिए अभी भी आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फ़ार्म व प्रवेश में आने वाले व्यय शाला विकास समिति के मद द्वारा वहन किया जाएगा
शाला विकास समिति के अध्यक्ष रुप प्रकाश यादव ने बताया, कि कक्षा नवमी से कक्षा बारहवीं तक कन्या शाला में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म नि:शुल्क रखा गया है. आवेदन व इससे संबंधित अन्य व्यय शाला "विकास समिति के मद "से वहन किया जाएगा .विद्यालय के प्राचार्य आर पी कुर्रे ने बताया, कि आवेदको को पूरे डॉक्यूमेंट के साथ आवेदन फार्म जमा करना होगा.
पैसो की मांग करने पर करें शिकायत
श्री यादव ने कहा है , कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नवागढ या फिर शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय नवागढ में प्रवेश के लिए अगर किसी के द्वारा पैसों की मांग की जाती है , या पैसों के एवज में प्रवेश दिलाने का प्रलोभन दिया जाता है , तो इसकी शिकायत हमसे या विभाग के उच्च अधिकारियों से तुरंत करें दोनों
ही विद्यालयो मे प्रवेश निशुल्क व पारदर्शी होगा।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया ब्यूरो चीफ बेमेतरा छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.