Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

पीपरछेड़ी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्णा साहू से 1 लाख 69 हजार रुपए की ठगी , आरोपी ने अरहर व दलहन की फसल को अच्छे दामो मे बेचने का दिया था झांसा आरोपी छत्रपाल चंद्राकर के खिलाफ पुलगांव थाना मे मामला दर्ज



गुण्डरदेही । बालोद ब्लाक के ग्राम पीपरछेड़ी निवासी पुर्व जिला पंचायत सदस्य व किसान नेता कृष्णा साहू को गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम गोरकापार निवासी आरोपी गौकरण उर्फ छत्रपाल चंद्राकर ने लगभग 2 लाख रुपए का ठगी किया है । जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने पुलगांव थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कराया है । बताया गया कि आरोपी छत्रपाल चंद्राकर ने 8 मार्च 2021 को पीपरछेड़ी निवासी कृष्णा राम साहू को बहला फुसलाकर अरहर और दलहन व बटरी की फसल को अच्छे दाम मे बेचने का झांसा देकर उनसे करीब 2 लाख रुपए की फसल ले गए जिसमे 40 हजार बतौर एडवांस भी दिया गया था और बाकी रकम 1 लाख 69 हजार रुपए को 11 मार्च तक देने लिखित मे वादा किया था । उसके बाद से आरोपी छत्रपाल चंद्राकर ने लगातार किसान को पैसा देने के लिए घुमाया जा रहा था किसान कृष्णा साहू ने गुण्डरदेही पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई मगर किसी प्रकार की किसान को सहयोग नहीं मिलने के कारण उन्होंने दुर्ग के पुलगांव थाना में शरण लेकर आरोपी छत्रपाल चंद्राकर के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कराया है क्योंकि किसान दुर्ग के गोकुल नगर मे सतपाल सिंह भाटिया का 31 एकड़ खेत को रेगहा लेकर कृषि कार्य करता है । कृष्णा साहू ने बताया कि आरोपी छत्रपाल चंद्राकर के साथ उनके 10 सहयोगी और भी है जो आसपास के ग्रामीणो को बहला-फुसलाकर फसल खरीदकर पैसे के लिए चक्कर लगवाते हैं । आरोपी छत्रपाल चंद्राकर बहुत ही शातिर और चालाक है अब तक दर्जनों गांव के किसानों को ठगी का शिकार बना चुके हैं आरोपी गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम रनचिराई  रेहची चंदनबिरही मुंदेरा व पीपरछेड़ी के आलावा अन्य गांवो के किसान से फसल लेकर पैसे के लिए दरदर भटका रहे है इसकी शिकायत विभिन्न ने थाने में दर्ज है लेकिन प्रशासन की उदासीनता से आरोपी खुलेआम घूम कर किसानों को ठगी का शिकार बना रहे हैं । कार्यवाही नहीं होने के कारण आरोपी के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है ।




सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad