आम नागरिक बेहिचक होकर लगवाएं टीका
बेमेतरा 11 जून 2021-कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान ने आज मंगलवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खण्डसरा टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ओ.पी.डी., वार्डाें का मुआयना, सफाई व्यवस्था, आॅक्सीजन युक्त बिस्तर एवं मरीजों को उपलब्ध होने वाली भोजन व्यवस्था, चिकित्सा स्टाॅफ की उपस्थिति आदि के संबंध मे जानकारी ली। इसके अलावा कलेक्टर ने कोविड संक्रमण से निपटने के लिए किये जा रहे प्रयासों के संबंध मे जानकारी ली। इसके अलावा उन्होने टीकाकरण केन्द्र सेमरिया, घनाडीह एवं चिल्फी का भी निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री भोसकर ने आम नागरिकों से बेहिचक टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि शासन के निर्देश पर लोगों का निःशुल्क टीकाकरण सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों मे लगाया जा रहा है। आम नागरिक कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रथम एवं द्वितीय खुराक का टीका अवश्य रुप से लगवाएं। निरीक्षण के दौरान बेमेतरा अनुविभागीय अधिकारी दुर्गेश वर्मा एवं ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शरद कोहाड़े उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.