Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 29, 2021

कोबिया उपकेंद्र में 53 लाख 66 हजार रु. की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर चार्ज



ग्राम गुनरबोड़ सहित बेमेतरा शहर के लगभग 02 हजार उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

बेमेतरा 29 जून 2021-उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ सतत विद्युत सप्लाई देने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत स्थित 33ध्11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र(सबस्टेशन) कोबिया में 3.15 एम.व्ही.ए. का एक अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले लगभग 02 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत सुविधा मिलेगी। ज्ञात हो कि कोबिया उपकेंद्र में पहले से ही 05 एम.व्ही.ए. का पाॅवर ट्रांसफार्मर लगा है। अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर लगने से उपकेंद्र की क्षमता बढ़ गई है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सविधाएं मिलेगी।


छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि उक्त कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 53 लाख 66 हजार रुपए की लागत से किया गया है। श्री पटेल ने इसे क्षेत्र में सतत विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि वितरण केंद्र बेमेतरा शहर के अंतर्गत स्थित 33ध्11 के.व्ही. सबस्टेशन कोबिया में अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से ग्राम गुनरबोड़, बेमेतरा शहर के वार्ड क्रमांक 09 एवं 10, उपजेल, सर्किट हाउस, नया सिविल लाइन, अटल विहार काॅलोनी, एलान्स स्कूल एवं समृद्धि विहार काॅलोनी के लगभग दो हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने अधीक्षण अभियंता श्री ए.के.गौराहा कार्यपालन अभियंता द्वय श्री जे.जगन्नाथ प्रसाद एवं श्री उमेश ठाकुर, सहायक अभियंता श्री गुलाब साहू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पाॅवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पाॅवर ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad