Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 3, 2021

 लोकेशन-सुकमा

संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया




*सुकमा में शुरू हुआ पशुओं को बिमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान*




*सुकमा-* पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुओं में होने वाली भू-जन्य, वर्षा जनित संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए 12 मई से 30 जून तक सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पशु पालन विभाग जिला सुकमा के द्वारा जिले में पशुओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए तीनों विकासखंडो में टीकाकरण दल गठित किया गया है। यह दल ग्राम स्तर पर डोर-टू-डोर जाकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण एवं उपचार के साथ औषधि वितरण किया जा रहा है।


इस अभियान के सफल क्रिन्यावयन के लिए जिला स्तरीय टीकाकरण नियंत्रण कक्ष  जिला पशु चिकित्सालय सुकमा में बनाया गया है। जिसके प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह जगत मोबाइल नंबर-9131772671 एवं सहायक डॉ. जेम्स मिंज मोबाइल नंबर-7987567038 को बनाया गया है।


पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ एस जहीरुद्दीन ने बताया की जिला सुकमा एक कृषि बाहुल्य क्षेत्र है और पशुधन का विशेष महत्व है अधिकांश परिवार कृषि पर निर्भर रहते है और पशुपालन में रूचि रखते हुए पारम्परिक पद्धति से पशुओं से हल जोत कर फसलों का उत्पादन करते है, किन्तु संक्रामक गलघोटू, एकटंगिया बीमारी से कृषि कार्य के उपयोग में लाये जाने वाले पशुओं की कार्य क्षमता पर प्रभाव पड़ता है और वह कमजोर हो जाता है तथा इसके प्रभाव से दुधारू पशु में भी दूध उत्पादन की क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही ग्रसित पशु के सम्पर्क में आने से और भी पशुओं में बीमारियों के फैलाव की आशंका बनी रहती है।  जिसे रोकने के लिए समय-समय पर पशु चिकित्सालयों के अधिकारी-कर्मचारियों से सम्पर्क कर टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। 


इसके साथ ही गरीब की गाय कही जाने वाली भेड़-बकरियों में भी संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। इन्हे भी पीपीआर एवं इंटरो-टाॅक्समीया का टिका लगवाया जा रहा है। जिससे कृषकों, पशुपालकों के पशुओं को संक्रामक बिमारियों से संक्रमित होने से एवं पशुधन की हानि बचाया जा सके। सघन टीकाकरण कार्य में सलंग्न अधिकारी-कर्मचारियों को उप संचालक पशु पालन विभाग के द्वारा विकासखंडवार, ग्रामवार रूट चार्ट तैयार कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है!    

पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ एस जहीरुद्दीन के द्वारा ग्रामों में कृषकों, पशुपालकों से  पशुओं को विभिन्न संक्रामक रोगों से बचाव हेतु टीका लगवाने के संबंध में एवं पशुओं के अच्छे रख रखाव चारे दाने की उपलब्धता तथा पशुओं के बाड़े के आसपास स्वच्छता बनाये रखने के बारे मे आवश्यक जानकारी देकर अभियान में टीकाकरण दल का सहयोग करने हेतु अपील किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad