लोकेशन-सुकमा
संवाददाता-संजय सिंह भदौरिया
सुकमा में सैनिक की हत्या व पुलिस पर फायरिंग की घटना में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
अलग अलग स्थानों से हुई दोनों की गिरफ्तारी
जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही
वर्ष 2016 में थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोपनीय सैनिक हत्या के आरोपी स्थायी वारंटी मिलिशिया सदस्य नक्सली एवं वर्ष 2017 एवं 2018 में कुकानार थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व आईईडी लगाने की घटनाओं में शामिल स्थायी वारंटी नक्सली आरोपी गिरफ्तार,अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सली मुचाकी देवा थाना कुकानार के ग्राम पुसगुन्ना का निवासी है थाना कुकानार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी से उसकी गिरफ्तारी हुई । फरार नक्सली आरोपी के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु न्यायालय सुकमा के द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था वह जिला पुलिस बल एवं 226 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के तहत गिरफ्तार किया गया व दूसरा नक्सली आरोपी पोडियाम राजा थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोलमपल्ली के तोयापारा का निवासी है । थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पोलमपल्ली के तोयापारा के जंगल से उसकी गिरफ्तारी हुई ।जिसमे जिला पुलिस बल , 74 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही रही दोनों के खिलाफ सुकमा जिले के अलग अलग थाना में अपराध पंजीबद्व हैं दोनों आज न्यायालय में पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.