‘‘एमआई राइट’’ जो छत्तीसगढ़ी खेल का अपभ्रंस है
देव यादव CNI न्यूज़ बेमेतरा
बेमेतरा 18 जून 2021-कोरोना संक्रमण कोविड-19 के चलते वर्तमान में जिले में आमाराइट ग्रीष्मकालीन प्रयोजना चलाया जा रहा है। जिसे कक्षा पहली से 12वीं तक स्कूली बच्चों के लिए उनके कक्षा के आधार पर तैयार किया गया है। इसका अर्थ ‘‘एमआई राइट’’ है, जो छत्तीसगढ़ी खेल का अपभ्रंस है। इस प्रोजेक्ट का अर्थ भी बच्चों को खेल खेल में सिखाने से है। इस प्रोजेक्ट को ग्रीष्मकाल में बच्चों को सक्रिय रखने के लिए तैयार किये है, इसी के आधार पर बच्चे प्रोजेक्ट तैयार करेंगे और जब स्कूल खुलेगा तो उसे जमा करेंगे। आमाराइट प्रयोजना बच्चों के कक्षा स्तर के आधार पर तैयार किया गया है। जिसमे कुछ प्रश्न है, इन प्रश्नों को बच्चे अपने माता दृपिता, भाई-बहन, पड़ोसियों, रिश्तेदारों और शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार करेंगे। प्रोजेक्ट को विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है जिसमे बच्चे अपने परिवेश, वातावरण, रहन सहन एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से अवगत होंगे और स्वयं को इनसे जोड़ पाएंगे।
उक्त आमाराइट प्रयोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला मिशन समन्वयक श्री कमोद सिंह ठाकुर, पी.सी.श्री कमलनारायण शर्मा के माध्यम से शालाओं को उचित मार्गदर्शन दिया गया।
देव यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ 9098647395




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.