देव यादव CNI बेमेतरा
बेमेतरा 18 जून 2021-कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदीपान की अध्यक्षता में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु सामानों के क्रय करने के संबंध में जारी निविदा की स्थिति, स्वीकृत निविदा, निविदा के दरे सहित आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलो में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति (रर्निंग वाटर) की व्यवस्था की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री जी.एन. रामटेके को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग कुलदीप नारंग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस के शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिद्याधर पटेल सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य मौजूद थे।
दे व यादव
सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.