जिला मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
मुंगेेली कृषि विभाग के उपसंचालक एवं अनुज्ञप्ति अधिकारी श्री डी.के. ब्यौहार ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड प्रक्रिया केन्द्र धरमपुरा से खरीफ वर्ष 2021-22 में भण्डारित धान बीज के, लिए गये नमुने परीक्षण हेतु धान किस्म महामाया प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। बीज परीक्षण अधिकारी लाभाण्डी से प्राप्त परीक्षण परिणाम के अनुसार लाट नंबर नवंबर-20-34-51-56-CI के 141.60 क्विटंल धान अमानक स्तर के पाये गये। धान बीज अमानक स्तर के पाये जाने के फलस्वरूप बीज, गुण नियंत्रण 1983 के प्रावधान के अनुसार खण्ड 11 में प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुये बीज विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.