Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 1, 2021

जल जीवन मिशन जिले के 18 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु 21 करोड़ 71 लाख 28 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न ।

 जिला मुंगेली

मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट  7898330621


मुंगेेली कलेक्टर पी.एस एल्मा की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो हेतु सामानों के क्रय करने के संबंध में जारी निविदा की स्थिति, स्वीकृत निविदा, सहित आंगनबाडी केंद्रों और स्कूलो में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति (रर्निंग वाटर) की व्यवस्था की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव  संजीव बृजपुरिया को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर  जिले के 18 गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कार्यो के लिए 21 करोड़ 71 लाख 28 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया। इनमें विकास खण्ड मुंगेली के ग्राम फंदवानी के लिए 99 लाख 34 हजार, ग्राम दशरंगपुर के लिए 68 लाख 97 हजार, ग्राम रामगढ़ के लिए 1 करोड़ 33 लाख 18 हजार, ग्राम सेतगंगा के लिए 75 लाख 28 हजार, ग्राम भठलीकला के लिए 1 करोड़ 20 लाख 66 हजार, ग्राम फुलवारी के लिए 53 लाख 69 हजार, ग्राम ठकुरीकापा के लिए 93 लाख 87 हजार, ग्राम किरना के लिए 92 लाख 83 हजार, ग्राम खम्हरिया के लिए 90 लाख 40 हजार, ग्राम जरहागांव के लिए 1 करोड़ 74 लाख 74 हजार, ग्राम भथरी के लिए 1 करोड 77 लाख 75 हजार, ग्राम बरेला के लिए 2 करोड़ 41 लाख 6 हजार और ग्राम पदमपुर के लिए 1 करोड़ 58 लाख 64 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इसी तरह विकास खण्ड पथरिया के ग्राम कोकड़ी के लिए 53 लाख 56 हजार ग्राम हथकेरा के लिए 83 लाख 92 हजार ग्राम कचरबोड़ के लिए 59 लाख 67 हजार ग्राम कुकुसदा के लिए 2 करोड़ 21 लाख 8 हजार और ग्राम मोहभट्ठा के लिए 1 करोड़ 78 लाख 92 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी  रोहित व्यास सहित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की सभी सदस्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad