खिलेश्वरी साहू
बालोद:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन व प्रदेश संगठन के अव्हान पर मोदी सरकार के 07 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बालोद जिला के सभी बुथ पर भाजपाई कोरोना संकट मे सेवा ही संगठन के अन्तर्गत पिड़ित लोगों वंचितों, जरूरत मंद जनों को मास्क, साबुन, सेनेटाईजर, फल, सूखा राशन, बिसकुट, इत्यादि का वितरण दिनांक 31 मई को किया गया इसी तारतम्य में बालोद भाजपा मंडल में निवास रत पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अपने निर्धारित बुथों, पर सेवा कार्य किये जिसमें प्रभारी खिलेश्वरी साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मास्क, साबून, सूखा राशन ,फल का वितरण ग्राम बेलमाण्ड में किये इस दौरान शकुन पटेल, सत्या गांवरे, नर्मदा ढोके, रेवती साहू, माना विश्वकर्मा, यमुना साहू, देवकी साहू, उषा साहू, दिपाली कोढारी, मन्नु साहू संतोष साहू , संतानु साहू आदि भाजपा वरिष्ठ जन भी उपस्थित थे इस अवसर पर खिलेश्वरी साहू ने कहा कि भारत के सबसे लोकप्रिय व विश्व पटल में भारत को सर्वश्रेष्ठ स्थान में स्थापित करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के सरकार के 07 वर्ष पूर्ण होने पर हमे बेहद खुशी है।
उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्य काल में सफलता के कई सोपानों को पार कर देश वासियों का सेवा की है भविष्य में भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे हमे उन पर पूर्ण विश्वास है क्योंकि वे अपने 07वर्ष के कार्य काल में हजारों कार्य किये है जिसका फेहरिस्त बहुत लंबी है इनमें ऐसे महत्वपूर्ण कार्य किये इसे देश वासियों को हमेशा याद रहेगा जिसमें कश्मीर में धारा 370 को हटाने की बात हो चाहे तीन तलाक का कानून हो,चाहे योग को विश्व स्तर में पहुँचा कर विश्व योग दिवस के रूप में स्थापित करने की हो चाहे कई वर्षों से लम्बित राम मंदिर के निर्माण के मार्ग को प्रशस्त कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास हो , किसानों के आमदनी को दुगनी करने के लिए अनेक कदम उठाने की बात हो चाहे गरीब महिलाओं के लिए धुआँ मुक्त रसोई के लिए गैस सिलेंडर का वितरण हो चाहे प्रधानमंत्री आवास हो.हम भारत वासी धन्य है ऐसे प्रधानमंत्री को पाकर.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.