रायपुर, 02 जून 2021
अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने हर जरूरतम़ंद परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचा रही है। दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों गरीब परिवारों को हर दिन पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है, जिसमें दिहाड़ी मजदूर, ठेला रिक्शा हमाली करने वाले मजदूर कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो लॉकडाउन की वजह से एक वक्त का भी भोजन व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं।
ऐसे में विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए संस्था संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने स्वयं जमीनी स्तर पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को निःशुल्क भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
संस्था द्वारा सुपोषण अभियान के 153वे दिन आज 02 जून 2021 को रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों मे मालवीय रोड, शारदा चौक एवं फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद गरीब मजदूर, बेसहारा लाचार निशक्तजनों को दोनों वक़्त का गर्म और पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
इस मौके पर अपना बहूमूल्य सहयोग देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राशिद बिलाल, बिसेन टण्डन तथा संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।
*प्रेषक*
*ज़ुबैर खान*
*मिडिया प्रभारी*






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.