Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 2, 2021

मंत्री अमरजीत भगत पहुंचे सीतापुर विधायक भवन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात



जरूरतमंदों को किया गया स्वेच्छानुदान चेक का वितरण

आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर पहुंचे। मंत्री भगत ने सीतापुर विधायक भवन पहुंचकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और कोरोना के विरुद्ध इस जंग में तत्परता से लड़ने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस आयोजन में जरूरतमंद लोगों को स्वेच्छा अनुदान के चेक भी वितरित किये गए। मंत्री भगत ने सभा मे उपस्थित लोगों के समक्ष अपने उद्बोधन में कहा- “ये समय साथ मिलकर कोरोना से लड़ने का है। हमें खुद सुरक्षित रहकर अपने परिवार और समाज के लोगों को भी सुरक्षित रखना है। साथ ही उनकी मदद भी करनी है जो कोरोना काल मे किसी भी तरह की तकलीफ से जूझ रहे हैं।” 


मंत्री अमरजीत भगत ने आगे कहा- “प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी, हमारा पूरा मंत्रिमंडल, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने लोगों को कोरोना से बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। साथ ही मंत्री भगत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी धन्यवाद किया और कहां कि विपरीत परिस्थितियों में भी आपने सभी की मदद की और कोरोना से योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहाँ ये लड़ाई हमें तब तक जारी रखनी होगी जब तक परिस्थितियां सामान्य न हो जाएं।”





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad